
जो रूट ने एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अपने करियर का 38वां शतक जड़ा। जो रूट ने 150 रनों की बड़ी पारी खेली। इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ ने पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट का पूरा रंग ही बदल दिया है। लगातार इस खिलाड़ी ने प्रदर्शन किया है और बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हाल ही में जो रूट ने रिकी पोंटिंग और जैक कैलिस जैसे खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं अब जो रूट एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
दरअसल, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर का है। जो रूट जिस प्रकार से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, वह जल्द ही सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। भारत के खिलाफ खेली गई 150 रनों से ज्यादा की पारी के चलते ही जो रूट ने सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में राहुल द्रविड़, जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
मैनचेस्टर में लगाया शानदार शतक
दरअसल, जो रूट अब मात्र सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं। जो रूट ने मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में 150 रनों की पारी खेली, जो कि उन्होंने 248 गेंदों पर बनाई। इस पारी की मदद से इंग्लैंड बड़े स्कोर तक पहुंच गया। इंग्लैंड का स्कोर 499 पर पहुंचा, और जो रूट का विकेट रविंद्र जडेजा की गेंद पर गिरा। वह गच्चा खाकर स्टंप हो गए। मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन जो रूट ने 178वीं गेंद पर अपना 38वां टेस्ट शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए। चौकों के साथ ही उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया। इतना ही नहीं, जो रूट ने कुल 246 गेंदों का सामना किया और डेढ़ सौ रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 14 चौके लगाए। जो रूट की इस पारी की मदद से इंग्लैंड 500 रनों के स्कोर को पार कर पाया।
सचिन तेंदुलकर से कितना पीछे हैं जो रूट?
वहीं अब जो रूट सिर्फ सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं। बता दें कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। लेकिन इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से अब जो रूट मात्र 2,513 रन ही पीछे हैं। जो रूट फिलहाल 13,409 रन के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। जो रूट के नाम 38 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं। जब भी जो रूट भारत के खिलाफ बल्लेबाज़ी करने उतरते हैं, तो अलग ही अंदाज़ में नजर आते हैं। जो रूट भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन चुके हैं। उन्होंने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर टीम इंडिया के खिलाफ 11 शतक लगा दिए हैं।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

