ऑस्ट्रेलिया को लग सकता है बड़ा झटका, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज से बाहर हो सकते हैं जोश हैजलवुड

जोश हैजलवुड बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं। वह पहले टेस्ट मैच में चोंटिल हो गए थे, जिसके चलते दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें बाहर जाना पड़ा था। वहीं अब तीसरे टेस्ट मैच में चोंटिल हो जाने के चलते हैं, वह इस पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया को लग सकता है बड़ा झटका, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज से बाहर हो सकते हैं जोश हैजलवुड

ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट मैच से पहले एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल जोश हैजलवुड बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच के दौरान उन्हें चोंट लग जाने के चलते अब वह सीरीज से बाहर हो सकते हैं। गाबा टेस्ट मैच के तीसरे दिन जोश हैजलवुड को दाएं काफ में चोंट लगी थी, जिसके चलते वे चौथे दिन टेस्ट मैच में सिर्फ एक ही ओवर डाल सके और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

वहीं चोंटिल हो जाने के चलते जोश हैजलवुड को स्क्रीन के लिए जाना पड़ा। जहां पुष्टि की गई कि उन्हें दाएं पिंडली में खिंचाव है। ऐसे में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से जोश हैजलवुड बाहर हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सीरीज से बाहर हो सकते हैं जोश हैजलवुड

बता दें कि जोश हैजलवुड तीसरे टेस्ट मैच में चोट से ही वापसी कर रहे हैं। दरअसल दूसरे टेस्ट मैच में जोश हैजलवुड नहीं खेले थे। पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो जाने के चलते हैं। वह एडिलेड में खेले गए टेस्ट में से बाहर हो गए थे। इसके बाद अब गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में वह वापसी कर रहे हैं। इस टेस्ट मैच में चोटिल हो जाने के चलते अब जोश हैजलवुड इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलिया के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है, जोश हैजलवुड टीम के मुख्य बॉलर में से एक हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ी दुविधा देखने को मिल सकती है।

WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को जीत जरूरी

जानकारी दे दें कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है। यह सीरीज एक-एक से बराबरी पर है। पहला मैच भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था। जबकि एडिलेड में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी मात दी थी। वही गाबा में खेला जा रहा मुकाबला अब ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में बचे हुए दो मुकाबले दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इन मुकाबले को जीतना जरूरी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews