ISSF Junior World Championship : भोपाल की प्रसिद्धि महंत ने जीता सिल्वर मेडल, CM Shivraj ने दी बधाई

ISSF Junior World Championship : भोपाल की प्रसिद्धि महंत ने जीता सिल्वर मेडल, CM Shivraj ने दी बधाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी की प्रसिद्धि महंत (Prasiddhi Mahant) ने जूनियर शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप (ISSF Junior World Championship) में सिल्वर मेडल जीता है। इस उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित है, वहीं भोपाल में जश्न का माहौल है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर प्रसिद्धि और अन्य विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Job Alert 2021: MP में इन पदों पर निकली है भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी, 22 अक्टूबर लास्ट डेट

बता दें कि 21 साल की प्रसिद्धि तीसरी बार किसी विश्व चैंपियनशिप में शामिल हुई थीं और विश्व स्तर पर यह उनका पहला मेडल है। पेरु में हो रही है शूटिंग की जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी की शूटर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन जूनियर महिला के लिए मुकाबले में सिल्वर जीता। वे बस कुछ ही पाइंट से चूक गईं और USA की खिलाड़ी के खाते में गोल्ड गया। जूनियर महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में प्रसिद्धि महंत के साथ निश्चल और आयुषी पोद्दार ने भी रजत पदक जीता है।

पदक जीतने के बाद प्रसिद्धी ने वीडियो कॉल पर अपने पेरेंट्स को अपना मेडल दिखाया। प्रसिद्धि के माता-पिता डॉक्टर हैं। पिता भोपाल में रहते है जबकि उनकी मां की पोस्टिंग दतिया में हैं। इससे पहले प्रसिद्धि नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज समेत 10 मेडल जीत चुकी हैं। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “जूनियर #WorldChampionships में बेटी आयुषी पोद्दार, सुश्री निश्चल और भोपाल की बेटी प्रसिद्धि महंत को सिल्वर मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई। हमारी बेटियां ऐसे ही विश्व में निरंतर भारत को गौरवान्वित करती रहें, उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews