Hindi News

विराट कोहली के इस फैसले से हैरान हो गए थे केन विलियमसन, खुद किया यह बड़ा खुलासा!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
केन विलियमसन क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। विराट कोहली और जो रुट के साथ-साथ केन विलियमसन का नाम भी फेव 4 में आता है। वहीं हाल ही में केन विलियमसन ने विराट कोहली के संन्यास को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। चलिए जानते हैं केन विलियमसन ने विराट कोहली के संन्यास को लेकर क्या कहा?
विराट कोहली के इस फैसले से हैरान हो गए थे केन विलियमसन, खुद किया यह बड़ा खुलासा!

केन विलियमसन को भारत में भी बेहद ज्यादा पसंद किया जाता है। उन्हें फेव 4 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। किसी ने किसी वजह से केन विलियमसन चर्चा में बने रहते हैं। वहीं अब केन विलियमसन ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल केन विलियमसन ने विराट कोहली के संन्यास को लेकर यह खुलासा किया है। केन विलियमसन ने बताया है कि जब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, तब उनके फैसले से वो हैरान रह गए थे।

विराट कोहली के संन्यास के ऐलान से कई बड़े दिग्गज हैरान रह गए थे। इसी तरह केन विलियमसन भी उनके फैसले से हैरान रह गए थे। चलिए जानते हैं उन्होंने इसे लेकर क्या कहा?

विराट कोहली को लेकर किया खुलासा

दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उम्मीद की जा रही थी कि विराट कोहली टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं, लेकिन विराट कोहली ने पहले ही टेस्ट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। वहीं कोहली के इस फैसले से न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन भी हैरान रह गए थे। वहीं हाल ही में इसे लेकर केन विलियमसन ने इंडिपेंडेंट को बताया कि “आप कभी भी खुद इस चीज के बारे में यह नहीं सोच पाते हैं, लेकिन जब आपकी टीम के साथी या दूसरी टीम के क्रिकेटर इस तरह के फैसले लेते हैं तो आपके मन में यही आता है कि आपको कितना समय हो गया है, अब आप भी जवान नहीं रहे।”

जानिए आगे उन्होंने क्या कहा?

वहीं केन विलियमसन ने आगे कहा कि विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी इस तरह का फैसला खुद लेते हैं यही अच्छी बात है, और ये ही चीज़ उन्हें स्पेशल भी बनाती है। विराट कोहली के फैसले से सभी लोग हैरान थे, क्योंकि ऐसा लगता है कि ये कभी नहीं होगा, मगर ये तो हो गया। आगे बोलते हुए केन विलियम्सन ने कहा कि, “विराट जैसे खिलाड़ी के लिए, जिसने अपनी शर्तों पर मैदान पर उतरने का फैसला किया और खेल के लिए जो किया है, ये अद्भूत है। यह बहुत ख़ास भी है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews