कीरोन पोलार्ड के बल्ले ने फिर उगली आग! इस RCB स्टार के ओवर में ठोके 6, 6, 4…., यहां देखें पूरा स्कोरकार्ड

एक बार फिर वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का बल्ला आग उगला है। दरअसल रविवार को खेले गए मुकाबले में कीरोन पोलार्ड ने मात्र 18 गेंदों में 54 रन बनाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस खतरनाक बल्लेबाज ने आरसीबी के स्टार गेंदबाज को लंबे-लंबे छक्के लगाए।
कीरोन पोलार्ड के बल्ले ने फिर उगली आग! इस RCB स्टार के ओवर में ठोके 6, 6, 4...., यहां देखें पूरा स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड इस समय खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। रविवार 7 सितंबर को त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2025 में कीरोन पोलार्ड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अमेजॉन वॉरियर्स के खिलाफ पोलार्ड ने मात्र 18 गेंदों में 54 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 ताबड़तोड़ छक्के लगाए और 20 ओवरों में अपनी टीम को 167 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया।

हालांकि इसके बावजूद भी कीरोन पोलार्ड की टीम यह मुकाबला नहीं जीत सकी। दरअसल, मुकाबले में गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हरा दिया। 167 रन का लक्ष्य टीम ने मात्र 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।

RCB स्टार को लगाए लम्बे छक्के

इस मुकाबले में टॉस जीतकर अमेजॉन वॉरियर्स ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 167 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन पोलार्ड ने बनाए। कीरोन पोलार्ड ने 18 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। पोलार्ड ने रोमारियो शेफर्ड के ओवर में ताबड़तोड़ रन बटोरे। उन्होंने शेफर्ड की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार छक्के लगाए और फिर पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बता दें कि पोलार्ड के अलावा DM ब्रावो ने 33 रनों की पारी खेली। हालांकि टीम 167 रन ही बना पाई।

टीम ने हासिल किया लक्ष्य

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स ने मुकाबला जीत लिया। हालांकि टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मात्र चार रन के स्कोर पर मोईन अली का विकेट गिर गया, जबकि 14 रन के स्कोर पर किमोपॉल भी आउट हो गए। लेकिन बिगड़ी हुई पारी को शाई होप और हेटमायर ने संभाला। शाई होप ने 46 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेली और सिमरन हेटमायर ने 30 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली। वहीं पैट्रियस ने 14 गेंदों पर 26 रनों की आतिशी नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। हालांकि सुनील नारायण ने दो शानदार विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews