KKR की टीम ने इस खिलाडी को बनाया अपना नया कप्तान! नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

KKR की टीम इस मेगा ऑक्शन में अपना कप्तान ढूंढती भी दिखाई दे सकती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम ने अपना कप्तान चुन लिया है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में जिस नाम का जिक्र किया जा रहा है वह नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। चलिए इस खबर में जानते हैं कौन होंगे KKR के नए कप्तान।
KKR की टीम ने इस खिलाडी को बनाया अपना नया कप्तान! नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को आयोजित होने वाले हैं। इस मेगा ऑक्शन में कई बड़ी टीमें अपने कप्तान की तलाश करने वाली है। दरअसल KKR की टीम ने पिछले सीजन के कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है। ऐसे में टीम को कप्तान की तलाश हैं। हालांकि कुछ समय पहले यह खबर सामने आ रही थी कि KKR की टीम आगामी मेगा ऑक्शन में अपने नए कप्तान की तलाश करेगी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम ने अपना कप्तान चुन लिया है। दरअसल टीम के नए कप्तान के रूप में रिंकू सिंह का नाम देखा जा रहा है। हालांकि टीम की ओर से इसे लेकर अभी कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि रिंकू सिंह को आगामी सीजन के लिए टीम अपना कप्तान बनाने जा रही है।

बता दें कि रिंकू सिंह को टीम ने इस बार 11 करोड़ में रिटेन किया है। टीम को रिंकी सिंह कई बड़े मैच जिताए हैं। लगातार 5 छक्के लगाकर रिंकू सिंह ने KKR को एक मैच जिताया था। जिसके बाद से ही उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। वहीं अब टीम उन्हें कप्तान के रूप में चुन सकती है।

रिंकू सिंह होंगे नए कप्तान?

दरअसल आगामी सीजन के लिए KKR की टीम ने रिंकू सिंह के अलावा आंद्रे रसल, सुनील नारायण, वरुण चक्रवती, रमनदीप सिंह और हर्षित राणा को रिटेन किया है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि टीम आईपीएल के मेगा ऑक्शन में टीम का कप्तान ढूंढेगी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि टीम केएल राहुल पर भी बोली लगा सकती है। हालांकि अब यह खबर सामने आ रही है कि टीम ने अपना कप्तान चुन लिया है। अभी तक टीम की ओर से आधिकारिक तौर पर यह घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि टीम जल्द ही अपने नए कप्तान का ऐलान कर सकती है।

120 करोड़ के पर्स में से 57 करोड़ रुपए खर्च

KKR की टीम के पास आगामी मेगा ऑक्शन में 63 करोड़ का बजट है। दरअसल टीम ने 120 करोड़ के पर्स में से 57 करोड़ रुपए 6 खिलाड़ियों पर खर्च कर दिए हैं। ऐसे में अब टीम को 63 करोड़ में ही अपनी टीम के बाकी खिलाड़ी खरीदना होंगे। जिसके चलते टीम रिंकी सिंह को कप्तान बनाकर कई ओर खिलाड़ियों को खरीद सकती है। वहीं इस मेगा ऑक्शन में टीम फास्ट बोलर की तलाश करने वाली है। दरअसल टीम में एक भी अनुभवी तेज गेंदबाज नहीं है। टीम ने अपने ज्यादातर प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है। टीम ट्रेंट बोल्ट और मितेश स्टार्क पर फिर से निशाना साध सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews