चैंपियंस ट्रॉफी में ऋषभ पंत और केएल राहुल में से किसकी बनेगी जगह? क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

क्या चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में ऋषभ पंत और केएल राहुल में से किसी एक खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा? क्या इस टीम में संजू सैमसन को चुना जा सकता है? चलिए इस खबर में हम जानते हैं, चैंपियंस ट्रॉफी में किन संभावित खिलाड़ियों का चयन हो सकता है।
Champion trophy

Champion trophy : चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में अब एक महीने का समय रह गया है। दरअसल यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा। भारत अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। जबकि 23 फरवरी को भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगा। वहीं अब सभी क्रिकेट प्रेमियों के मन में भारतीय टीम के ऐलान का इंतजार है। दरअसल अभी तक बीसीसीआई की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

Championship trophy के इस स्क्वॉड में किसे मौका दिया जाएगा और किसे नहीं। यह सवाल अब सभी के मन में उठ रहा है। दरअसल 2022-23 में वनडे टीम में ऋषभ पंत नहीं थे। ऐसे में अब ऋषभ पंत एक बार फिर क्रिकेट में वनडे में वापसी करेंगे।

ऋषभ पंत और केएल राहुल ने से किसे चुना जाएगा?

वहीं केएल राहुल ने पिछले कुछ वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी के इस टूर्नामेंट में केएल राहुल को जगह दी जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो ऋषभ पंत को टीम में चुना जाएगा या नहीं इसे लेकर अब सवाल सभी के मन में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल का चयन लगभग तय माना जा रहा है। इसके लिए सिलेक्टर्स द्वारा केएल राहुल को भरोसा दिलाया गया है, कि उन्हें टीम में चुना जाएगा। अब सभी के मन में यह सवाल है कि क्या भारतीय टीम एक विकेटकीपर के साथ चैंपियंस ट्रॉफी की टीम दिखाई देगी? इसके साथ ही क्या भारतीय टीम में नए चेहरों को जगह दी जाएगी? दरअसल सीनियर प्लेयर इस समय खराब फार्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में टीम में किसे मौका दिया जाएगा। इसे लेकर अब दुविधा दिखाई दे रही है।

क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के इस स्क्वॉड में ऋषभ पंत और केएल राहुल दोनों खिलाड़ी दिखाई दे सकते हैं। टीम दो विकेटकीपर विकल्प के साथ दिखाई दे सकती है। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को प्लेईंग 11 में मौका दिया जा सकता है। ऐसे में अब संजू सैमसन का चयन मुश्किल नजर आ रहा है। दरअसल, संजू सैमसन एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में टीम में तीन विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह दिखाई नहीं दे रही है। टीम दो विकेटकीपर के साथ उतरती हुई दिखाई दे सकती है। टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews