शतक जड़ने के बाद बोले केएल राहुल, कहा – ‘इंग्लैंड के लिए मैच जीतना नहीं जोगा आसान, जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा मैच में मजा आएगा’

लीड्स टेस्ट मैच में शतक जड़ने के बाद केएल राहुल ने भविष्यवाणी की है कि आखिरी दिन मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। उन्होंने कहा कि पिच पर दरारें आ रही हैं जिससे गेंदबाजों को मदद मिलेगी। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 350 रन की जरूरत है और भारत को सिर्फ 10 विकेट चाहिए।
KL Rahul

भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने लीड्स टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 137 रनों की पारी खेली और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं मैच खत्म होने के बाद राहुल ने साफ कहा कि यह पिच अब पहले जैसी नहीं रही है और आखिरी दिन इसका बर्ताव पूरी तरह बदल सकता है। उन्होंने कहा है कि शुरुआत में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी, लेकिन अब इसमें दरारें दिखने लगी हैं और उम्मीद है कि आखिरी दिन गेंदबाजों को इससे काफी मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि पांचवें दिन का खेल बेहद दिलचस्प रहेगा और नतीजा जरूर निकलेगा।

दरअसल इंग्लैंड को अभी भी 350 रन बनाने हैं और भारत को केवल 10 विकेट की तलाश है। चौथे दिन के खेल खत्म होने तक इंग्लैंड बिना किसी नुकसान के 21 रन बना चुका था। हालांकि केएल राहुल का मानना है कि जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, पिच टूटेगी और स्पिनर्स के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी।

जानिए क्या बोले केएल राहुल

वहीं उन्होंने कहा, “हम कल पूरी ताकत से उतरेंगे। हमारी कोशिश होगी कि दबाव बनाया जाए और जल्दी विकेट चटकाएं।” उन्होंने ऋषभ पंत की शतकीय पारी की तारीफ भी की और कहा कि उनकी सोच को समझना मुश्किल है, लेकिन उनका नेचुरल गेम ही टीम के लिए फायदेमंद है। राहुल ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा कि उन्होंने पिछले कुछ समय में खुद को शांत रहना सिखाया है और अब वह रन बनाने पर फोकस कर रहे हैं, न कि नंबरों पर। उन्होंने मेंटर अभिषेक नायर का नाम लेते हुए कहा कि उनके साथ बिताया समय उनके करियर में बड़ा बदलाव लाया है।

ब्लॉकबस्टर फिनिश के लिए तैयार है पिच

वही केएल राहुल ने पिच की स्थिति पर बात करते हुए कहा, “यह अब वैसी नहीं रही जैसी पहले दो दिन थी। दरारें अब खुलने लगी हैं, जिससे स्पिन और सीम मूवमेंट दोनों देखने को मिल सकता है। ऐसे में आखिरी दिन बल्लेबाजों के लिए टिकना आसान नहीं होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड जैसी आक्रामक टीम ड्रॉ के लिए नहीं खेलेगी, जिससे भारत को विकेट लेने के और मौके मिल सकते हैं। टेस्ट के आखिरी दिन कम से कम 90 ओवर खेले जाने हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत की गेंदबाजी इकाई जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं इंग्लिश बल्लेबाजों पर किस तरह दबाव बनाती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews