IPL टीम मालिकों को लेकर केएल राहुल का बड़ा बयान, कहा – ‘कई बार क्रिकेट का नॉलेज नहीं रखने वाले लोग हमसे सवाल पूछते हैं’

स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल में कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल केएल राहुल का कहना है कि आईपीएल में कप्तानी करना थकाने वाला काम होता है। इसके अलावा उन्होंने टीम मालिकों को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।
IPL टीम मालिकों को लेकर केएल राहुल का बड़ा बयान, कहा – ‘कई बार क्रिकेट का नॉलेज नहीं रखने वाले लोग हमसे सवाल पूछते हैं’

केएल राहुल को पिछले सीजन भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कप्तानी ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। इससे पहले केएल राहुल को लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने अपना कप्तान बनाया था। सीजन के दौरान कई बार टीम मालिक और राहुल के बीच बहस की खबरें सामने आई थीं। आखिरकार सीजन के बाद केएल राहुल ने लखनऊ सुपरजायंट्स की फ्रेंचाइजी से अलग होने का निर्णय ले लिया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हो गए। सीजन की शुरुआत में ही केएल राहुल ने यह साफ कर दिया था कि वह कप्तानी नहीं संभालेंगे।

वहीं अब केएल राहुल ने एक इंटरव्यू में आईपीएल कप्तानी को लेकर बड़ी बात कही। दरअसल उनका मानना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान बनना आईपीएल के मुकाबले आसान है, जबकि आईपीएल में कप्तानी करना ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है।

कप्तानी सिर्फ मैदान पर फैसला लेने तक सीमित नहीं: केएल राहुल

दरअसल ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत करते हुए केएल राहुल ने कहा कि आईपीएल कप्तानी सिर्फ मैदान पर फैसला लेने तक सीमित नहीं है। कई बार कप्तान को मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स, नेट सेशन और अनगिनत मीटिंग्स के साथ प्लानिंग करनी होती है और फिर इन सबकी रिपोर्ट टीम मालिकों को देनी होती है। राहुल का मानना है कि कई बार ऐसा भी होता है कि सभी जिम्मेदारियों के बीच खुद का खेल पीछे छूट जाता है। जानकारी दे दें कि लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम की कप्तानी के दौरान राहुल पर प्रेशर देखा गया था और सीजन के दौरान राहुल बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। केएल राहुल ने यह भी माना कि आईपीएल में कप्तानी के दौरान मानसिक दबाव बढ़ता है और आईपीएल सीजन के दौरान वह इतने ज्यादा थक जाते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी यह थकान दिखती है।

मीटिंग्स से टीम का संतुलन बिगड़ता है: केएल राहुल

केएल राहुल ने कहा कि कई बार टीम की लगातार मीटिंग होती है, जिससे टीम का संतुलन बिगड़ता है और खिलाड़ियों की फॉर्म को समझना भी बहुत भारी होता है। आईपीएल टीम मालिक कई बार, जिन्हें क्रिकेट को लेकर गहरी समझ नहीं होती, हमसे ऐसे सवाल पूछते हैं जिनका कोई अर्थ नहीं होता, जैसे वह खिलाड़ी प्लेइंग 11 में क्यों है? दूसरी टीम ने 200 कैसे बना दिए और हम 120 क्यों नहीं बना पाए? उनके गेंदबाज हमसे ज्यादा अच्छी स्पिन क्यों कर पाए? इस तरह के सवालों का जवाब हमें देना पड़ता है और इससे निपटना और भी मुश्किल हो जाता है।

टीम मालिक और राहुल के बीच विवाद देखने को मिला था

बता दें कि केएल राहुल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम की भी कप्तानी की थी। राहुल ने 2022 से 2024 तक लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम की कप्तानी की, लेकिन 2024 में टीम मालिक और राहुल के बीच विवाद देखने को मिला जिसके चलते 2025 में केएल राहुल ने कप्तानी छोड़ दी और दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए। दिल्ली कैपिटल्स में वह एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। उनका कहना है कि कप्तानी के प्रेशर से जाने के बाद वह अपने खेल पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे और मानसिक रूप से भी मजबूत रह सकेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews