इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में केएल राहुल को दिया जाएगा आराम, चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में नाम लगभग तय

फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ T20 और वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज में केएल राहुल खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले केएल राहुल को आराम दिया जा सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में केएल राहुल को दिया जाएगा आराम, चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में नाम लगभग तय

केएल राहुल को इंग्लैंड सीरीज में आराम दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे, इसके लिए सेलेक्टर्स की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20 और वनडे सीरीज में राहुल को आराम दिया गया है। बता दें कि इंग्लैंड 22 जनवरी से भारत के खिलाफ 3 वनडे और 5 T20 मैचों की सीरीज खेलने वाला है।

अभी तक बीसीसीआई की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, इस सीरीज में केएल राहुल खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे, उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले आराम दिया जा रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में राहुल का नाम लगभग तय

दरअसल, 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होगा। भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा, जबकि 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। ऐसे में भारत अब जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में आराम दिया जा सकता है। इंग्लैंड के साथ भारत तीन वनडे मैच खेलने वाला है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले होने वाली इस सीरीज को भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वनडे में शानदार रहा है रिकॉर्ड

हालांकि, राहुल लंबे समय से भारत की T20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। केएल राहुल ने 2022 में आखिरी इंटरनेशनल T20 मैच खेला था, लेकिन वनडे में राहुल को भारतीय टीम ने लगातार मौके दिए हैं और राहुल ने वनडे टीम में शानदार प्रदर्शन किया है। राहुल ने कुल 77 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 2,851 रन बनाए हैं। राहुल ने 7 शतक और 18 अर्धशतक बनाए हैं और वनडे में 87.56 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल भारत के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जा रहे हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज में केएल राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। राहुल ने 5 मैचों में 30 की औसत से 276 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews