आईपीएल के शुरूआती 2 मुकाबलों में क्यों नहीं खेलेंगे केएल राहुल, यह बड़ी वजह आई सामने!

केएल राहुल शुरुआती आईपीएल के मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क की पत्नी द्वारा दी गई है। बता दें कि आईपीएल की भव्य शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को हरा दिया।
आईपीएल के शुरूआती 2 मुकाबलों में क्यों नहीं खेलेंगे केएल राहुल, यह बड़ी वजह आई सामने!

आईपीएल 2025 की भव्य शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को बुरी तरह हराया। बेंगलुरु की ओर से किंग कोहली ने जबरदस्त अर्धशतक लगाते हुए टीम को जिताया, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने भी आतिशी अंदाज में रन बटोरे। वहीं, अब आईपीएल 2025 में कई बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। इसमें चेन्नई और मुंबई का मुकाबला भी रहेगा, वहीं दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच का मुकाबला भी रहेगा।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल केएल राहुल शुरुआती दो मुकाबलों में टीम के साथ नहीं जुड़ सकेंगे। केएल राहुल पिता बनने वाले हैं, जिसके चलते वह यह वक्त अपने परिवार के साथ गुजारेंगे।

पहले दो मुकाबले में नहीं आएंगे नजर

इसकी जानकारी यूट्यूब चैनल LiSTNR Sport पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हिली द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि केएल राहुल शायद पहले दो मैच नहीं खेल सकेंगे। वह अपने बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि केएल राहुल की जगह किस खिलाड़ी को मौका दिया जाता है। दिल्ली कैपिटल्स के पास युवा खिलाड़ियों की फौज है, ऐसे में यह देखना रोमांचक रहेगा कि टीम राहुल की जगह किसे खिलाती है। बता दें कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए की रकम देकर खरीदा था। इससे पहले केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में थे, जहां उन्हें कप्तान बनाया गया था। राहुल का आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने कई टीमों के लिए कप्तानी की। हालांकि, हाल ही में उन्हें दिल्ली की टीम की कप्तानी का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने कप्तान बनने का ऑफर ठुकरा दिया।

फैमिली के साथ बिताएंगे समय

इस बार आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मिचेल स्टार्क भी खेलते हुए नजर आएंगे। मिचेल स्टार्क पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेले थे। वहीं, मिचेल स्टार्क की पत्नी ने यह अहम जानकारी दी कि केएल राहुल शुरुआती दो मुकाबले नहीं खेलेंगे। केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी मां बनने वाली हैं, जिसके चलते केएल राहुल शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर रहेंगे। वह यह समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगे। बता दें कि आईपीएल के मुकाबले से पहले ही केएल राहुल ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews