लखनऊ सुपर जायंट्स से रिजील होने के बाद केएल राहुल की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा – ‘अब ऐसी टीम से खेलना चाहता हूं जहां आजादी मिले’

आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया है। वहीं इसे लेकर अब राहुल की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल राहुल ने इसपर खुलकर बात करते हुए कहा कि आने वाले सीजन में मैं नई तरह से शुरुआत करना चाहता हूं।
लखनऊ सुपर जायंट्स से रिजील होने के बाद केएल राहुल की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा - अब ऐसी टीम से खेलना चाहता हूं जहां आजादी मिले

केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया है। दरअसल पिछले एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें टीम के मालिक और केएल राहुल के बीच कहा सुनी को दिखाया जा रहा था। खबरें आई थी कि टीम के मालिक केएल राहुल से नाराज है। वहीं इसके बाद 31 अक्टूबर को लखनऊ सुपर जायंट्स की रिटेंशन लिस्ट में केएल राहुल का नाम नहीं दिया गया। जिससे साबित हो गया कि टीम मैनेजमेंट राहुल से नाराज चल रहा है।

हालांकि इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि लखनऊ की टीम राहुल को RTM के जरिए टीम में शामिल करेगी। मगर अब यह खबर भी गलत साबित होती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल केएल राहुल ने आगामी आईपीएल में नई टीम से खेलने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि आगामी सीजन में मैं उस टीम से खेलना चाहता हूं जहां मुझे आजादी मिले।

अब मैं नए सिरे से शुरुआत करना चाहता हूं: केएल राहुल

दरअसल स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए केएल राहुल ने कि “अब मैं नए सिरे से शुरुआत करना चाहता हूं। मैं अपने ऑप्शन देख रहा हूँ और उस जगह खेलना चाहता हूं जहां मुझे थोड़ी आजादी मिले।’ इसके आगे कहते हुए राहुल ने कहा कि, “कभी-कभी आपको दूर जाकर अपने लिए कुछ अच्छा तलाशने की जरूरत पड़ती है।” वहीं इस बयान के बाद यह साफ दिखाई दे रहा है कि केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलने के लिए राजी नहीं दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि केएल राहुल पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे।

किस टीम से खेलेंगे राहुल?

वहीं अब सवाल उठ रहे हैं कि अब केएल राहुल आईपीएल में किस टीम से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं? हालांकि अभी तक खबरें आ रही थी कि राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। मगर अभी तक इसपर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं राहुल की पसंद की बात की जाए तो उन्होंने आईपीएल की टीमों को लेकर एक उदाहरण दिया। दरअसल राहुल ने कहा कि, “आप आईपीएल में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों को देख सकते हैं, ये सभी जीतते हैं या हारते हैं, हर समय वे वास्तव में संतुलित दिखाई देते हैं। इन टीमों का ड्रेसिंग रूम भी काफी शांत होता है। यह एक ऐसी चीज है जो एक खिलाड़ी के रूप में मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।” वहीं राहुल के इस बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल आगामी आईपीएल में चेन्नई या गुजरात की टीम से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews