KKR vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 में आज आमने-सामने होंगे कोलकाता और राजस्थान, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

KKR vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 में आज आमने-सामने होंगे कोलकाता और राजस्थान, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

KKR vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 का 31वां मैच मंगलवार 16 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाने वाला हैं। दोनों टीमें इस सीजन में प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही हैं और अंक तालिका में टॉप पर हैं। आरआर ने 6 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है, जबकि केकेआर ने 5 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है। यह मैच दोनों टीमों के बीच बड़ी चुनौती होगी। इसमें कोलकाता की पिच किसका साथ देती है और कोलकाता के मैदान पर किसका तूफान आता है?

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

दरअसल आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाला हैं। आपको बता दें की इस मैदान पर हमेशा से ही स्पिनरों का दबदबा रहा है। हालांकि कुछ सालों पर नजर डाली जाए तो यहां तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद देखी गई है। दरअसल अब यहां पेसर्स को भी अच्छा बाउंस मिलता है। हालांकि शुरू के बल्लेबाज को कुछ ओवर निकालने के बाद इस मैदान पर रन बटोरने में आसानी होगी। आपको बता दें कि इस मैदान की आउटफील्ड काफी तेज है। जिसके चलते यहां काफी रन बनते हैं। आईपीएल 2024 में ईडन गार्डंस में दो मुकाबले खेले गए हैं जिनमें दोनों में कोलकाता ने जीत हासिल की हैं।

जानें आज किस टीम का रहेगा पलड़ा भारी:

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का इतिहास बड़े मैचों से भरा हुआ है। दोनों टीमें अब तक 28 मैचों में टकराई हैं, जिसमें केकेआर ने 14 मैच जीते हैं और राजस्थान ने 13 मैच जीते हैं। इसके बावजूद, एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है। वर्तमान फॉर्म के आधार पर, केकेआर का पलड़ा भारी लगता है। हालांकि, दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और इस बार का मैच रोमांचक होने की संभावना है। वहीँ अब यह देखने योग्य होगा कि केकेआर अपना जीत का दबदबा बनाए रखती है या आरआर उसे उसके घर में हराएगी।

जानें आज के मैच की टीम:

कोलकाता की टीम: फिल सॉल्ट, सुनील नारायण, अगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर(कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय और रमनदीप सिंह।

राजस्थान की टीम: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews