12 दिन पहले हुई सगाई, अब कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी मंगेतर की फोटो? जानिए क्या हो सकता है कारण!

टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी मंगेतर वंशिका के साथ इंगेजमेंट के कुछ ही दिनों बाद इंस्टाग्राम से तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। IPL के बाद उन्होंने लखनऊ में सगाई की थी, लेकिन अब उनके इस फैसले पर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इंग्लैंड दौरे से पहले ये कदम क्यों उठाया गया, वजह साफ नहीं है।
Kuldeep Yadav has deleted his fiancée's photo

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई कर सुर्खियों में आए थे। लखनऊ में हुई इस इंगेजमेंट में क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े कई नाम शामिल हुए थे। खास बात ये रही कि कुलदीप ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह ब्लैक सूट और उनकी मंगेतर व्हाइट गाउन में नजर आई थीं। लेकिन अब उन्होंने अपनी मंगेतर संग वो तस्वीरें इंस्टाग्राम से हटा दी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इसको लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

दरअसल कुलदीप यादव के इस कदम के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ फैंस इसे पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने का फैसला बता रहे हैं, तो कुछ इसे रिश्ते में खटास के संकेत के तौर पर देख रहे हैं। गौरतलब है कि सेलेब्रिटीज जब अपनी पर्सनल लाइफ शेयर करते हैं और फिर अचानक डिलीट करते हैं, तो फैंस और मीडिया का ध्यान उस ओर जरूर जाता है।

इसके पीछे कोई और वजह है?

दरअसल कुलदीप की सगाई की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनके फैन्स काफी खुश थे, क्योंकि क्रिकेट के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी में भी एक नया अध्याय शुरू हुआ था। लेकिन अब जब तस्वीरें डिलीट कर दी गई हैं, तो यह सवाल उठ रहा है कि क्या सिर्फ इंग्लैंड दौरे पर फोकस करने के लिए ऐसा किया गया या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? इस बीच कुलदीप की ओर से कोई सफाई या बयान सामने नहीं आया है।

क्रिकेट पर फोकस हो सकता है कारण?

कुलदीप यादव इस समय इंग्लैंड में हैं, जहां भारत 20 जून से शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग लेगा। इस सीरीज में कुलदीप की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि टीम में रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी स्पिनर नहीं हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम को मजबूत दिशा देने का काम युवा खिलाड़ियों पर है। कुलदीप यादव इस समय अपनी गेंदबाज़ी के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और उनकी कलाई की फिरकी इंग्लिश कंडीशंस में भारतीय टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। पिछले कुछ समय से कुलदीप ने अपनी फिटनेस और विविधता पर भी काफी काम किया है, जिससे उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। टीम मैनेजमेंट को भी उन पर पूरा भरोसा है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ इस अहम सीरीज में टीम को मजबूती देंगे।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज हमेशा से रोमांचक रही है। इस बार भी दोनों टीमें नई सोच और नए कप्तानों के साथ उतर रही हैं। भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले, लीड्स में होगा और पांचवां टेस्ट 4 अगस्त को ओवल में समाप्त होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews