Argetina vs Bolivia फुटबॉल मैच में Lionel Messi ने किया कमाल, 6-0 से Argetina ने जीता मैच

अर्जेंटीना राष्ट्रीय फूटबाल टीम बनाम बोलीविया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के बीच फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर में एक बड़ा मुकाबला खेला गया। दरअसल इस मुकाबले में Argetina ने Bolivia को बड़े अंतर से हरा दिया है। वहीं एक बार फिर लियोनेल मेस्सी ने दुनिया की नजर अपनी और खींची है।
Argetina vs Bolivia फुटबॉल मैच में Lionel Messi ने किया कमाल, 6-0 से Argetina ने जीता मैच

Argentina और Bolivia के बीच खेले गए बड़े मुकाबले में लियोनेल मेस्सी ने तीन गोल दागकर एक बार फिर यह साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया के शीर्ष फुटबॉलरों में गिना जाता है। दरअसल Argetina और Bolivia के बीच खेले गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने बोलीविया को 6-0 से हराया। वहीं इस मुकाबले की चर्चा दुनियाभर में शुरू हो गई। दरअसल यह मुकाबला फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर का मुकाबला था।

यह मुकाबला अर्जेंटीना के लिए बेहद खास रहा। दरअसल इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने अपनी 7वीं जीत दर्ज कर ली है। अंक तालिका में टीम के 10 मैचों में 7 जीत, 2 हार और 1 ड्रा के चलते 22 अंक है और टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। जबकि बोलीविया की बात करें तो टीम 10 मैचों में 4 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक लेकर 7वें स्थान पर मौजूद है।

Lionel Messi ने दागे तीन गोल

वहीं इस शानदार मुकाबले में Lionel Messi ने कमाल कर दिया। उन्होंने इस मैच में तीन अहम गोल दागे। हालांकि मैच एक तरफा दिखाई दिया। लेकिन Bolivia ने भी इस मैच में शानदार खेल दिखाया। Lionel Messi ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 19 वें मिनट में एक गोल किया और बाकी के दो गोल 84 वें और 86 वें मिनट में दागे। बता दें कि यह अर्जेंटीना में 334 दिनों में मेस्सी का पहला फुटबॉल मुकाबला था। वहीं उन्होंने इस फुटबॉल मुकाबले में शानदार खेल दिखाया।

lautaro martinez ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया

Lionel Messi के अलावा देखा जाए तो लौटारो मार्टिनेज़ ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक गोल दागा और टीम को इस मुकाबले में एक मजबूत पकड़ बनाने में मदद की। इसके साथ ही जूलियन अल्वारेज और थियागो अल्माडा ने भी टीम को आगे ले जाने में बड़ी मदद की और एक-एक गोल दागा। यह मैच अर्जेंटीना के लिए एक सपने जैसा रहा। टीम में शुरुआत से ही एक मजबूत पकड़ मुकाबले पर बना ली और अंत तक Bolivia को मैच में आने का मौका नहीं दिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews