LSG vs GT : गुजरात ने लखनऊ को दिया 136 रनों का लक्ष्य

LSG vs GT : गुजरात ने लखनऊ को दिया 136 रनों का लक्ष्य

LSG vs GT : आईपीएल 2023 का 30वां मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना स्टेडियम लखनऊ उत्तर प्रदेश में खेला जा रहा है जहाँ गुजरात टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए। वहीं 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान लोकेश राहुल और कायेल मेयर्स की जोड़ी क्रीज पर है।

गुजरात के बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत की। टीम के लिए सबसे ज्यादा 66 रन कप्तान हार्दिक ने बनाए। उनके अलावा ऋद्धिमान साहा ने 47 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों के अलावा विजय शंकर (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। शुभमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, अभिनव मनोहर तीन और डेविड मिलर छह रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए। नवीन उल हक और अमित मिश्रा को एक-एक विकेट मिला। लखनऊ की मुश्किल पिच पर लोकेश राहुल की टीम के लिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।

गौरतलब है कि लखनऊ की नजर इस मैच को जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने पर होगी। दूसरी ओर, पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ हारने वाली गुजरात की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

यह है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, राशिद खान, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और नूर अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, जेशुआ लिटिल, जयंत यादव, नूर अहमद और दासुन शनाका।

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नवीन उल हक, अमित मिश्रा, आवेश खान और रवि बिश्नोई।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews