कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल से बाहर हुई Mary Kom, जाने क्यों लिया यह बड़ा फैसला

कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल से बाहर हुई Mary Kom, जाने क्यों लिया यह बड़ा फैसला

खेल,डेस्क रिपोर्ट। वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम (Mary Kom) ने राष्ट्रमंडल खेलों (commonwealth games) के ट्रायल से हट गई हैं। शुक्रवार को पैर में चोट के कारण मैरी कॉम को यह फैसला लेना पड़ा। मैरी कॉम 48 किग्रा के ट्रायल के लिए पहुंची थीं, लेकिन चोट के कारण पहले दौर में ही उन्हें हटने के लिए मजबूत होना पड़ा।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, आदेश का पालन करना होगा अनिवार्य, 10 दिन में शुरू होगी व्यवस्था

आपको बता दें कि छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम के हटने से हरियाणा की नीतू को फायदा हुआ। वो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के फाइनल में पहुंच गईं। वह पहले राउंड में वह रिंग पर गिर गई। जिसकी वजह से उनके पैर में चोट लग गई।

यह भी पढ़े…चुनावों से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, दो तस्करों से जब्त की 8 लाख की स्मैक

गौरतलब है कि 39 साल की इस मुक्केबाज ने चोटिल होने के बावजूद लड़ने की हिम्मत दिखाई, लेकिन कुछ देर में उनका संतुलन बिगड़ गया और वो बाएं पैर में दर्द के कारण बैठ गईं। मैरी कॉम को रिंग से बाहर जाना पड़ा। इस कारण रेफरी ने नीतू को विजेता घोषित कर दिया। मैरी कॉम ने राष्ट्रमंडल खेलों पर ध्यान देने के लिए विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों से अपना नाम वापस ले लिया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews