सूरत जाते समय तबियत बिगड़ जाने के बाद मयंक अग्रवाल ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

सूरत जाते समय तबियत बिगड़ जाने के बाद मयंक अग्रवाल ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Mayank Aggarwal lodged a police complaint: सूरत की यात्रा के दौरान भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गई। जानकारी के अनुसार मयंक को अगरतला से सूरत जाते समय फ्लाइट में मुंह और गले में जलन की समस्या होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अगरतला के एक अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाया गया है। साथ ही इसके बाद मयंक अग्रवाल ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है और इस मामले पर ध्यान देने की गुजारिश की है।

अग्रवाल ने पुलिस में दर्ज की शिकायत

जानकारी के अनुसार क्रिकेटर मयंक अग्रवाल को तबियत बिगड़ने के बाद ICU में भर्ती किया गया था और हालांकि अब उनकी तबीयत में सुधार है। 32 साल के मयंक भारतीय क्रिकेट टीम से अभी बाहर चल रहे है। अब इस मामले को लेकर मयंक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

पानी पीते ही उठी जलन:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्रवाल को मुंह और गले में जलन की शिकायत हुई जब उन्होंने फ्लाइट में पानी पिया जिसके बाद पानी पीते ही उन्होंने जलन उठने की सूचना दी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब मयंक ने इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है जहां उन्हें बोतलबंद पानी में मिलावटी पदार्थ होने का संदेह है।

अग्रवाल की टीम कर्नाटक ने त्रिपुरा के खिलाफ 26-29 जनवरी को अगरतला में खेले गए मकाबले में जीत हासिल की है, जिसके बाद टीम के साथ मयंक अगला मैच खेलने सूरत जा रहे थे लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले इस मैच में नहीं खेल सकेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews