मेलबर्न बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को लग सकता है बड़ा झटका, प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा हुए चोंटिल

भारतीय टीम को मेलबर्न टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल नेट्स में बल्लेबाजी करने के दौरान रोहित शर्मा चोंटिल हो गए हैं। रोहित शर्मा को घुटने में चोंट लगने की खबर सामने आई है।
मेलबर्न बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को लग सकता है बड़ा झटका, प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा हुए चोंटिल

रोहित शर्मा मेलबर्न टेस्ट से पहले चोंटिल हो गए हैं। नेट्स में बल्लेबाजी करने के दौरान रोहित शर्मा के घुटने में चोंट लगने की खबर सामने आई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में रोहित शर्मा का चोंटिल होना, भारतीय टीम के लिए बुरी खबर हो सकती है। जानकारी के मुताबिक रोहित शर्मा नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, उस दौरान एक बाल सीधे उनके घुटने पर जा लगी।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की माने तो रोहित शर्मा के बाएं घुटने में प्रैक्टिस सेशन के दौरान यह गेंद लगी है। जिसके चलते उन्होंने नेट्स में भी ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की। यह बॉल रोहित के पेड के फ्लैप पर लगी है।

अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं आई सामने

हालांकि रोहित शर्मा की चोंट को लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह चोंट कितनी गंभीर है, और चौथे टेस्ट मैच में खेल सकेंगे या नहीं? इसे लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। हालांकि चोंट लगने के बाद रोहित शर्मा नेट्स में बल्लेबाजी करने नहीं आए। रिपोर्ट की मानें तो उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, जिसके चलते वे बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

जसप्रीत बुमराह ने संभाली थी पहले मैच में कमान

बता दें कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कमान जसप्रीत बुमराह ने संभाली थी। पहले टेस्ट मैच में भी रोहित शर्मा मौजूद नहीं थे। दरअसल हाल ही में रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं। जिसके चलते वे पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। हालांकि पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम ने 295 रनों से जीता था। लेकिन उसके बाद दोनों मैच में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करती हुई दिखाई नहीं दी है। तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews