मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बने, वसीम अकरम और हरभजन सिंह का तोड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क वसीम अकरम और हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। मिचेल स्टार्क अब तक खेले गए 102 टेस्ट मैचों में 418 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी बन गए हैं। एशेज सीरीज 2025 में अब तक उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है।
मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बने, वसीम अकरम और हरभजन सिंह का तोड़ा रिकॉर्ड

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सबसे चर्चित टेस्ट सीरीज एशेज खेली जा रही है। इस सीरीज में अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन मिचेल स्टार्क का देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर कमाल करते हुए 6 विकेट हासिल किए हैं। मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड की पहली पारी मात्र 334 रनों पर सिमट गई। मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में 20 ओवर में 75 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन जो रूट के बल्ले से आए। जो रूट ने नाबाद 138 रनों की पारी खेली जबकि जैक क्रॉली ने 76 रन बनाए, जिसके चलते इंग्लैंड की टीम 334 के स्कोर तक पहुंच गई।

पहले मुकाबले में भी मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन किया था। स्टार्क ने अपनी गेंदबाजी के दम पर ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया था। वहीं अब दूसरे मुकाबले की पहली पारी में भी स्टार्क का यही प्रदर्शन जारी रहा है। इसी दौरान स्टार्क ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बने

दरअसल अब मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में स्टार्क ने भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले वह वसीम अकरम को पीछे छोड़ चुके थे। दरअसल एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट चटका दिए थे। तीसरा विकेट लेते ही मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे और उन्होंने वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया था। अपना छठा विकेट लेने के बाद उन्होंने भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब वह टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।

102 टेस्ट मैचों में 418 विकेट चटकाए

रिकॉर्ड की बात करें तो इससे पहले वसीम अकरम ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में 104 टेस्ट मैच में 414 विकेट हासिल किए थे। वहीं हरभजन सिंह के नाम 103 टेस्ट मैच में 417 विकेट दर्ज थे। लेकिन अब मिचेल स्टार्क ने मात्र 102 टेस्ट मैचों में 418 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अब मिचेल स्टार्क 15वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। अब मिचेल स्टार्क शॉन पोलॉक का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर देख रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 421 विकेट अपने नाम दर्ज किए थे।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

जानकारी दे दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। मुरलीधरन ने कुल 133 टेस्ट मैच में 800 विकेट हासिल किए थे। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न का नाम आता है, जिन्होंने 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन का नाम आता है। एंडरसन ने 188 टेस्ट मैच खेलकर 704 विकेट अपने नाम किए थे। चौथे नंबर पर भारत के अनिल कुंबले का नाम आता है, जिन्होंने 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट लिए थे। जबकि पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम आता है, जिन्होंने 167 टेस्ट मैच में 604 विकेट दर्ज किए थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews