नाराज मोहम्मद रिजवान ने अब इस टीम का थामा हाथ, जानिए कब उतर सकते हैं मैदान में?

मोहम्मद रिजवान को एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं इसके बाद उन्हें केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में भी डिमोशन दे दिया गया। लेकिन अब इस बात से नाराज़ होकर इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला कर लिया है।
नाराज मोहम्मद रिजवान ने अब इस टीम का थामा हाथ, जानिए कब उतर सकते हैं मैदान में?

इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का धमाकेदार सीजन चल रहा है, जिसमें कई शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान टीम ने मोहम्मद रिजवान और बाबर आज़म को बड़ा झटका दिया। दरअसल, दोनों खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट की टीम में शामिल नहीं किया गया। हालांकि अब मोहम्मद रिजवान ने बड़ा फैसला लिया और कैरेबियन प्रीमियर लीग से जुड़ने का निर्णय किया है।

एशिया कप से बाहर होने के बाद अब मोहम्मद रिजवान ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स के लिए खेलने का निर्णय किया है। बता दें कि वह पहली बार इस लीग में नजर आएंगे।

फज़ल हक फारूकी की जगह टीम में शामिल किया गया

मोहम्मद रिजवान को फज़ल हक फारूकी की जगह टीम में शामिल किया गया है। दरअसल, फज़ल हक फारूकी एशिया कप 2025 और पाकिस्तान-यूएई के साथ होने वाली ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में वह कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह मोहम्मद रिजवान को शामिल किया गया है। हालांकि अब देखना होगा कि क्या मोहम्मद रिजवान 21 अगस्त को बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे या नहीं।

पहले से ये पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल रहे हैं

बता दें कि मोहम्मद रिजवान पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो पाकिस्तान से कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। उनसे पहले भी उसामा मीर, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम और सलमान इरशाद जैसे खिलाड़ी इस लीग में खेलते हुए नजर आ चुके हैं। वहीं दो पाकिस्तानी खिलाड़ी पहले से ही नेविस पैट्रियोट्स की टीम में शामिल हैं और अब उनके साथ मोहम्मद रिजवान भी नजर आएंगे। बता दें कि नेविस पैट्रियोट्स की टीम कैरेबियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक रही है। टीम ने 2017 और 2021 में खिताब जीता था।

कैसा रहा इस सीजन टीम का प्रदर्शन?

हालांकि मौजूदा सीजन में नेविस पैट्रियोट्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। नवीद-उल-हसन की कप्तानी में टीम ने चार मैचों में से सिर्फ एक जीत हासिल की है, जिसके चलते टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद है। सीजन की शुरुआत उन्होंने शानदार जीत के साथ की थी लेकिन उसके बाद टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews