मुझे अफसोस है कि मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं….अंग्रेजी नहीं बोल पाने पर मोहम्मद रिजवान ने जानिए क्या कहा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान (mohammad Rizwan) को हमेशा से ही उनकी इंग्लिश को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है, लेकिन अब उन्होंने खुद इस बारे में बड़ा बयान दिया है। जानिए, बार-बार ट्रोल होने पर आखिर मोहम्मद रिजवान ने क्या कहा।
मुझे अफसोस है कि मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं….अंग्रेजी नहीं बोल पाने पर मोहम्मद रिजवान ने जानिए क्या कहा

पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटरों में मोहम्मद रिजवान mohammad Rizwan) का नाम आता है। वह बेहद ही शानदार खिलाड़ी हैं और पाकिस्तान टीम के लिए लंबे समय से शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। कई अहम मौकों पर उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनकी इंग्लिश को लेकर ट्रोल किया जाता है। अब ट्रोलर्स से परेशान होकर मोहम्मद रिजवान ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि “मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मेरा काम मेरी टीम और मेरे देश पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलना है।”

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान सभी कप्तानों से बातचीत की जाती है। ऐसे में अक्सर मोहम्मद रिजवान के स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। उनके स्पीच को लेकर लोग सवाल उठाते हैं और कहते हैं कि उन्हें इंग्लिश नहीं आती। हालांकि अब उन्होंने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

जानिए क्या बोले मोहम्मद रिजवान mohammad Rizwan)

मोहम्मद रिजवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे इंग्लिश आती है या नहीं, लोग मुझे ट्रोल करते हैं या नहीं। मुझे इस बात से फर्क पड़ता है कि मैं जो बातें कहता हूं, वह दिल से कहता हूं। मेरे दिल में जो होता है, वही मैं कहता हूं। मुझे इंग्लिश नहीं आती, इसका मुझे अफसोस है कि मैंने पढ़ाई नहीं की, लेकिन मुझे इस बात का अफसोस नहीं है कि मुझे इंग्लिश नहीं आती। मेरा देश मुझसे क्रिकेट चाहता है, इंग्लिश नहीं। अगर इंग्लिश चाहिए होती, तो मैं आज प्रोफेसर बन चुका होता।”

मुझे उस बात का बड़ा अफसोस है: mohammad Rizwan

उन्होंने आगे कहा, “मुझे मेरा देश इंग्लिश नहीं चाहता, और मेरे पास इंग्लिश सीखने का समय भी नहीं है। हां, मुझे अफसोस है कि मैंने पढ़ाई पूरी नहीं की। इसीलिए मैं टीम के जूनियर्स से हमेशा कहता हूं कि पढ़ाई पर खूब ध्यान दें ताकि आगे जाकर उन्हें मेरी तरह इन चीजों का सामना न करना पड़े।” बता दें कि मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के शानदार खिलाड़ी हैं।

उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 91 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें 2644 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने चार शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 39 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 2273 रन बनाए हैं। टेस्ट में रिजवान ने 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 में उन्होंने पाकिस्तान के लिए 106 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 93 पारियों में उन्होंने 3414 रन बनाए हैं। टी20 में रिजवान एक शतक और 30 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews