
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया और सीधे ड्रेसिंग रूम में जाने का फैसला किया। भारतीय टीम के इस फैसले से पाकिस्तान के खिलाड़ी बुरी तरह निराश हुए। न सिर्फ पाकिस्तान के खिलाड़ी बल्कि पाकिस्तानी समर्थक भी बुरी तरह बौखला चुके हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर विवादित बयान दिया है।
भारत के खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाने के मामले में पीसीबी भी नाराज है। पीसीबी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने का निर्णय भी ले सकता है। हालांकि पीसीबी की ओर से मैच रेफरी को हटाने की भी बात की गई है।
मोहम्मद यूसुफ ने लाइव टीवी पर विवादित शब्द का इस्तेमाल किया
वहीं, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने लाइव टीवी पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपशब्द कहे। दरअसल, उन्होंने पाकिस्तान के न्यूज़ चैनल पर भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया। इस दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि एंकर ने उन्हें बार-बार ऐसा करने पर टोका, लेकिन उन्होंने लगातार इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल किया और भारतीय कप्तान का नाम लेते रहे। इससे साफ नजर आ रहा है कि पाकिस्तान अब भारत से मिली हार के चलते बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भी बौखलाए हुए नजर आ रहे हैं और भारत से मिली यह करारी हार वे सहन नहीं कर पा रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा
हार का ज़हर पाकिस्तानियों से निगला नहीं जाता…अबे जितनी बार आओगे मैदान में, उतनी बार रगड़ेंगे
धर्मांतरण कर मुस्लिम बने मोहम्मद यूसुफ़ ने भारतीय कप्तान SKY को ‘सूअर’ कहा, अंपायर-रेफरी पर कीचड़ फेंका और हद तो तब हो गई जब PM मोदी को भी घसीट लिया 😡😡
गाली-गलौज ही इनकी औक़ात है…… pic.twitter.com/1lCJyqsNG3— Truth Unplugged (@Truth_Unplugged) September 16, 2025
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहले उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम गलत तरीके से लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि इंडिया को शर्म आनी चाहिए कि वह किस तरह से जीतने की कोशिश कर रहे हैं। अंपायर को साथ लेकर और मैच रेफरी के जरिए टॉर्चर करवाना काफी ज्यादा हो रहा है। हालांकि इस दौरान उन्हें पाकिस्तान के खिलाड़ियों का पूरा प्रदर्शन नजर नहीं आया। भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को नाकाम साबित कर दिया।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

