मोहम्मद शमी की दलीप ट्रॉफी में कैसी रही वापसी? क्या उम्मीद पर खरे उतरे शमी? जानिए

भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। दरअसल, 9 महीने बाद दलीप ट्रॉफी में वापसी कर रहे मोहम्मद शमी ने ईस्ट ज़ोन की तरफ से खेलते हुए खूब रन लुटाए हैं। नॉर्थ ज़ोन की टीम ने मोहम्मद शमी की जमकर धुनाई की है।
मोहम्मद शमी की दलीप ट्रॉफी में कैसी रही वापसी? क्या उम्मीद पर खरे उतरे शमी? जानिए

इस समय भारतीय घरेलू क्रिकेट का सीजन शुरू हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े-बड़े खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में नजर आ रहे हैं। दरअसल, ईस्ट ज़ोन और नॉर्थ ज़ोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। बता दें कि मोहम्मद शमी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। 9 महीने बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की है। लंबे समय से मोहम्मद शमी चोट से जूझ रहे थे, अब उनकी वापसी भी हैरान करने वाली रही है। मुकाबले में मोहम्मद शमी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसके बारे में उनसे उम्मीद नहीं की जाती।

दरअसल, मोहम्मद शमी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट ज़ोन की टीम का हिस्सा हैं। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की और गेंदबाजी में शतक जमा दिया, लेकिन यह शतक रन लुटाने वाला रहा। उनकी गेंदबाजी में मजबूती नहीं दिखाई दी, जिसके चलते बल्लेबाजों ने आसानी से रन बना लिए।

कैसा रहा शमी का प्रदर्शन?

पहली पारी में नॉर्थ ज़ोन की टीम ने 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, लेकिन सबसे ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन मोहम्मद शमी की ओर से देखा गया। 405 रनों में से 100 रन मोहम्मद शमी ने दिए। दरअसल, मोहम्मद शमी ने इस मुकाबले में कुल 23 ओवर फेंके और उन्हें सिर्फ एक ही सफलता हाथ लगी, लेकिन 100 रन देकर उन्होंने सभी को निराश कर दिया। उम्मीद जताई जा रही थी कि मोहम्मद शमी दिलीप ट्रॉफी में शानदार वापसी करेंगे और भारतीय टीम में एक बार फिर वापसी के रास्ते खोल देंगे। हालांकि चोट से वापसी कर रहे मोहम्मद शमी के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं हुआ।

रिटायरमेंट को लेकर बोले शमी

जानकारी दें कि हाल ही में मोहम्मद शमी के खराब प्रदर्शन के चलते उन पर रिटायरमेंट को लेकर सवाल उठे थे। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट की खबरें वायरल होने लगी थीं। हालांकि हाल ही में मोहम्मद शमी ने यह साफ कर दिया कि वह फिलहाल रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं। 2027 के क्रिकेट वर्ल्ड कप तक वह क्रिकेट खेलते रहेंगे। अगर उन्हें नेशनल टीम में मौका नहीं मिलता है, तो वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते रहेंगे। शमी ने कहा, “जो मुझे रिटायर होते हुए देखना चाहते हैं, मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। जिस दिन मेरा मन कहेगा कि मुझसे मेहनत नहीं हो रही है, उस दिन मैं क्रिकेट से संन्यास ले लूंगा।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews