मोहम्मद शमी ने पलटा खेल, मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में लिए 4 विकेट, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं

मोहम्मद शमी इंदौर के होल्कर स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में अपनी फिटनेस साबित कर रहे हैं। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके हैं। वहीं इस शानदार प्रदर्शन के चलते अब शमी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में वापसी के संकेत दे दिए हैं।
मोहम्मद शमी ने पलटा खेल, मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में लिए 4 विकेट, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मध्यप्रदेश और बंगाल की टीम के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन मजबूत स्थिति में नजर आ रही मध्य प्रदेश की टीम अब संकट की स्थिति में पहुंच गई है। दरअसल मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मध्य प्रदेश को बैक फुट पर धकेल दिया है। इसी के साथ शमी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने की संभावनाएं भी बढ़ा दी है। मोहम्मद शमी ने 19 ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 4 मेडन ओवर के साथ 54 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

दरअसल इस मैच पर न सिर्फ मध्य प्रदेश और बंगाल के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं, बल्कि इस मैच पर भारत के सभी क्रिकेट फैंस की नजरे बनी हुई है। हालांकि इस जबरदस्त प्रदर्शन के साथ ही मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वापसी के संकेत दे दिए हैं। अब ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि मोहम्मद शमी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

पहले दिन मध्य प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

दरअसल पहले दिन मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया। MP की ओर से आर्यन पांडे और कुलवंत खेजोरिया ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके। मध्य प्रदेश ने बंगाल को छोटे स्कोर पर रोक दिया। बता दें कि बंगाल की पहली पारी 228 रन पर सिमट गई। वहीं पहले दिन मध्य प्रदेश की टीम ने महज 1 विकेट खोकर 103 रन बना लिए थे, जिससे उम्मीद जताई जा रही थी कि MP इस मैच में मजबूत पकड़ बना लेगी। हालांकि दूसरे दिन मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए MP की टीम को सस्ते में आल आउट कर दिया।

मोहम्मद शमी ने पलटा खेल

जानकारी के अनुसार दूसरे दिन जब मध्य प्रदेश मैदान पर खेलने उतरी तो कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सका। जिसके चलते मध्य प्रदेश की पहली पारी महज 167 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की और से सुभ्रांशु सेनापति ने 44 और रजत पाटीदार ने 41 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। वहीं बंगाल की टीम ने पहली पारी में 61 रन की बढ़त ले ली। दूसरी पारी में बंगाल की टीम मजबूत दिखाई दी और मध्य प्रदेश के गेंदबाजों के लिए चुनौती देते हुई दिखाई दी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews