बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सकेंगे मोहम्मद शमी, बीसीसीआई मेडिकल टीम ने अनफिट घोषित किया

Mohammed Shami बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सकेंगे। दरअसल बीसीसीआई मेडिकल टीम की ओर से शमी को अनफिट घोषित कर दिया गया है। शमी के बाएं घुटने में अभी भी सूजन है, जिसे ठीक होने में समय लग सकता है।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सकेंगे मोहम्मद शमी, बीसीसीआई मेडिकल टीम ने अनफिट घोषित किया

Mohammed Shami की वापसी की उम्मीद लगाए बैठे क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने मोहम्मद शमी को अनफिट घोषित कर दिया है। जिसके चलते अब वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सकेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी दो टेस्ट मैच होना बाकी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी, कि शमी टीम से जुड़ सकते हैं, लेकिन अब मेडिकल टीम ने उन्हें अनफिट घोषित कर दिया है।

सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा कि मोहम्मद शमी की दाहिनी एड़ी की सर्जरी के बाद वह उस समस्या से उबर चुके हैं, लेकिन उनके बाएं घुटने में अभी भी सूजन है, जिसमें समय लग सकता है।

बाएं घुटने में सूजन की समस्या से जूझ रहे शमी

मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर इससे पहले 4 दिसंबर को बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के फिजियो नितिन पटेल से रिपोर्ट मांगी थी। नितिन पटेल सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में बंगाल की टीम के साथ थे, ताकि शमी की फिटनेस पर नजर रख सके। दरअसल बीसीसीआई का मानना है, कि शमी ने वापसी के लिए पूरी मेहनत की है। मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने बंगाल की टीम से रणजी मुकाबला खेला था, जिसमें उन्होंने 43 ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद उन्हें बाएं घुटने में सूजन की समस्या से जूझना पड़ा था।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए फिट नहीं

Mohammed Shami सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बंगाल की टीम से खेले। शमी ने 9 मैचों में कुल 11 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही टेस्ट के लिए उन्होंने एक्स्ट्रा प्रैक्टिस सेशन में भी भाग लिया। जिसके कारण उनके घुटने में सूजन आ गई। बीसीसीआई मेडिकल टीम का कहना है, कि शमी को सूजन की इससे समस्या से उभरने में समय लगेगा। जिसके चलते वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बचे हुए दो मैच के लिए फिट नहीं है। वहीं फिटनेस को लेकर अब मोहम्मद शमी बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलेंस की मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहने वाले हैं और उम्मीद की जा रही है कि शमी जल्द ही इस सूजन से रिकवर कर जाएंगे। यदि शमी का घुटना ठीक हो जाता है, तो शमी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews