MP News : ग्वालियर के अंकित पाल जूनियर विश्व कप हॉकी टीम में सिलेक्ट, विवेक सागर करेंगे कप्तानी

MP News : ग्वालियर के अंकित पाल जूनियर विश्व कप हॉकी टीम में सिलेक्ट, विवेक सागर करेंगे कप्तानी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ओलम्पियन विवेक सागर (Vivek Sagar) की कप्तानी में ग्वालियर (Gwalior) के अंकित पाल भारतीय जूनियर हॉकी टीम की तरफ से खेलते दिखाई देंगे। अंकित का चयन जूनियर विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता (Junior World Cup Hockey Competition) के लिए हुआ है।  अंकित पाल ने ग्वालियर के दर्पण स्टेडियम में हॉकी का ककहरा सीखा है।  भारतीय टीम में चयन पर अंकित को ओलम्पियन शिवेंद्र चौधरी सहित हॉकी खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

NIS हॉकी कोच अविनाश भटनागर से ग्वालियर के दर्पण स्टेडियम में हॉकी की बारीकियां सीखने वाले अंकित पाल (Ankit Pal)  वर्तमान में राज्य पुरुष हॉकी अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अंकित को हॉकी की बुनियादी ट्रेनिंग देने वाले कोच अविनाश भटनागर ने बताया कि उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक जूनियर विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम में शामिल ग्वालियर के लाल अंकित पाल कमाल करते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें – मप्र के इन कर्मचारियों का कटेगा वेतन, आदेश जारी, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

प्रतियोगिता में अर्जेंटीना , जर्मनी, कनाडा, स्पेन, साऊथ अफ्रीका, इजिप्ट, पाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया, पोलेंड, फ़्रांस और चिली जैसे देशों की टीमों से भारत की टीम का मुकाबला होगा।  भारतीय टीम का नेतृत्व ओलम्पिक पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य रहे इटारसी के विवेक सागर करेंगे।  जो अपने खेल से मध्य प्रदेश का नाम विश्व में रोशन कर चुके हैं। अंकित के चयन पर उनके कोच अविनाश भटनागर सहित ओलम्पियन, शिवेंद्र चौधरी, वरिष्ठ हॉकी खिलाडी हसरत कुर्रेशी, जिला खेल अधिकारी  जोसेफ वत्कसला आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें – 15 दिन और बढ़ा भू-अभिलेख शुद्धिकरण पखवाड़ा, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने दिए निर्देश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews