28 मार्च को एमएस धोनी और विराट कोहली होंगे आमने-सामने, यहां जानिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम के सभी मैच का शेड्यूल

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने रजत पाटीदार को अपनी टीम का नया कप्तान चुना है। सभी फैंस को अब रजत पाटीदार से उम्मीद है कि वह RCB की टीम को अपना पहला खिताब आईपीएल 2025 में दिलाएंगे। इस खबर में हम आपको आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूरे शेड्यूल के बारे में बताने जा रहे हैं।
28 मार्च को एमएस धोनी और विराट कोहली होंगे आमने-सामने, यहां जानिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम के सभी मैच का शेड्यूल

बीते दिन आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईपीएल का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए कप्तान रजत पाटीदार पहली बार कप्तान के रूप में मैदान में उतरेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस रजत पाटीदार से टीम को पहला खिताब जिताने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है। हालांकि, टीम तीन बार फाइनल मुकाबले तक पहुंची, लेकिन एक भी बार ट्रॉफी नहीं उठा सकी। ऐसे में टीम के फैंस को उम्मीद है कि नए कप्तान रजत पाटीदार टीम को पहला खिताब दिलाएंगे।

28 मार्च को एमएस धोनी और विराट कोहली होंगे आमने-सामने

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपना पहला मुकाबला 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी, जो 28 मार्च को होगा। 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का बड़ा मैच दर्शकों को देखने को मिलेगा। इसके बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 7 अप्रैल को अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान में उतरेगी। लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 17 मई को खेलेगी, जो कोलकाता के मैदान पर होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है।

22 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइटराइडर्स – पहला मुकाबला

28 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK)

2 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटंस

7 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस (RCB vs MI)

10 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स

13 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs राजस्थान रॉयल्स

18 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स

20 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स

24 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs राजस्थान रॉयल्स

27 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स

3 मई – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK)

9 मई – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स

13 मई – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद

17 मई – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews