क्या CSK से विदा लेने जा रहे MS धोनी? सोशल मीडिया पर टीम ने पोस्ट किया यह वीडियो, फैंस हो रहे इमोशनल!

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सफर आसान नहीं रहा है। टीम लगातार पांच मुकाबले हार चुकी है और पॉइंट्स टेबल में इस समय सबसे नीचे, दसवें नंबर पर मौजूद है। वहीं, आगामी मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है।
क्या CSK से विदा लेने जा रहे MS धोनी? सोशल मीडिया पर टीम ने पोस्ट किया यह वीडियो, फैंस हो रहे इमोशनल!

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए आईपीएल 2025 का यह समय किसी बुरे सपने से कम नहीं है। वैसे तो सीएसके आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम के पास पांच खिताब हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में टीम पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। टीम लगातार अपने पिछले पांच मुकाबले हार चुकी है और पॉइंट्स टेबल में दसवें नंबर पर पहुंच गई है। ऐसे में इस हार के सिलसिले को लेकर टीम के फैंस भी बेहद दुखी हैं, लेकिन टीम का समर्थन करना नहीं छोड़ रहे हैं।

इस समर्थन को देखते हुए टीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पोस्ट किए गए इस वीडियो को लेकर फैंस इसलिए भी नाराज़ दिखाई दे रहे हैं क्योंकि कई फैंस को ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो धोनी की विदाई में डाला गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक इमोशनल म्यूजिक डाला गया है और कैप्शन में लिखा गया है “Forever Young”।

सोशल मीडिया पर csk ने पोस्ट किया वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सीएसके के ऑफिशियल हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया गया है, जिससे फैंस इमोशनल नजर आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर सीएसके की टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि चाहे टीम अपने सारे मुकाबले ही क्यों न हार जाए, लेकिन हम सीएसके को ही सपोर्ट करेंगे। वहीं, कुछ फैंस कह रहे हैं कि “धोनी, तुम हार नहीं मान सकते। हम हमेशा तुम्हें सपोर्ट करते रहेंगे। हमें तुम पीले रंग में बेहद पसंद हो।” दरअसल, इस वीडियो में सीएसके के तमाम खिलाड़ियों को दिखाया गया है, लेकिन मेन फोकस महेंद्र सिंह धोनी पर रखा गया है। वीडियो में टीम के कोच की आंखें नम नजर आ रही हैं, जिससे फैंस इसे धोनी का आखिरी सीजन मान रहे हैं।

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर

चेन्नई सुपर किंग्स के 2025 के सफर पर नज़र डालें तो टीम ने अब तक कुल आठ मुकाबले खेले हैं। टीम का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ हुआ था। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराया था। लेकिन इसके बाद टीम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ, जहां बेंगलुरु ने चेन्नई को हार का सामना कराया। इसके बाद से ही टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। लगातार 5 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होने के चलते पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, जिसके चलते अब टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी संभाल रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews