MS Dhoni: क्रिकेट ही नहीं कमाई के मामले में भी धुरंधर हैं महेंद्र सिंह धोनी, करोड़ों रुपए है ब्रांड वैल्यू

MS Dhoni

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का एक ऐसा नाम हैं, जो ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों तक पहचान रखते हैं और पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों में अपने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके धोनी आज अपना 42 वां बर्थडे मना रहे हैं। क्रिकेट के कई फॉर्मेट से उन्होंने दूरी बना ली है लेकिन उनकी पारी अभी भी जारी है। क्रिकेट के साथ धोनी की जो ब्रांड वैल्यू है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी लोकप्रियता कितनी ज्यादा है।

करोड़ों की है ब्रांड वैल्यू

महेंद्र सिंह धोनी के पास 35 से ज्यादा ब्रांड के विज्ञापन है और उनकी मार्केट वैल्यू फिलहाल की स्थिति में 663 करोड रुपए है। संन्यास लेने के बाद जहां क्रिकेटरों की ब्रांड वैल्यू में कमी आती है वहीं धोनी की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है। साल 2020 में जब वह रिटायर्ड हुए थे तब उनके पास 28 ब्रांड के विज्ञापन थे और इनकी वैल्यू 61.2 मिलियन डॉलर थी। देखते ही देखते ये आंकड़ा 36 पर पहुंच गया है।

लोगों के बीच दीवानगी

महेंद्र सिंह धोनी बहुत पॉपुलर चेहरा है और सोशल मीडिया पर लगभग 7.5 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। IPL में उनके प्रति लोगों की दीवानगी का आलम उस समय दिखाई पड़ता है जब वह क्रिकेट की क्रीज पर चौके छक्के लगा रहे होते हैं। जब-जब धोनी मैदान में उतरते हैं जियो सिनेमा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बनाता दिखाई देता है। ना सिर्फ देश बल्कि प्रतिद्वंदी टीमों के घरेलू मैदान में भी धोनी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। फैंस की यही दीवानगी उनकी ब्रांड वैल्यू बन चुकी है।

View this post on Instagram

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

इन ब्रांड्स का हैं चेहरा

महेंद्र सिंह जिन ब्रांड्स का चेहरा हैं, उसमें रियल स्टेट से लेकर फाइनेंशियल सर्विसेज, ई-कॉमर्स और हेल्थ केयर सब कुछ शामिल है। साल 2005 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के साथ ही उन्हें कर्नाटका सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड का विज्ञापन ऑफर किया गया था। उसके बाद वह मास्टरकार्ड, मेट्रो मनी डॉट कॉम, फायर बोल्ट, इंडिगो पेंट्स, अनएकेडमी, कार्स 24 समेत कई ब्रांड्स का चेहरा हैं। इनमें से कुछ में वो शेयर होल्डर भी हैं।

सबसे बड़े टैक्सपेयर

धोनी जितनी जगह से कमाई कर रहे हैं उस हिसाब से जाहिर सी बात है कि उन्हें टैक्स भी चुकाना होता है। लेकिन इस मामले में भी उन्होंने अपना जलवा बरकरार रखा हुआ है और वह कई सालों से भारत के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्स पेयर के लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। झारखंड में कई सालों से वो बड़े टैक्सपेयर हैं। जानकारी के मुताबिक इस असेसमेंट ईयर में उन्होंने 38 करोड़ का एडवांस इनकम टैक्स जमा किया है। इसके पहले उन्होंने 38 करोड़ और 30 करोड़ का एडवांस टैक्स जमा किया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews