कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं रोहित शर्मा का 264 रनों का विशाल रिकॉर्ड तोड़ने वाले नारायण जगदीशन? यहां जानिए

रोहित शर्मा का 264 रन का विशाल रिकॉर्ड तोड़ने वाले नारायण जगदीशन कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं, यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है। हाल ही में उन्होंने तमिलनाडु के लिए खेलते हुए डोमेस्टिक क्रिकेट में यह विशाल रिकॉर्ड तोड़ा है।
कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं रोहित शर्मा का 264 रनों का विशाल रिकॉर्ड तोड़ने वाले नारायण जगदीशन? यहां जानिए

इस समय क्रिकेट की दुनिया में नारायण जगदीशन का नाम चर्चा में है। दरअसल, रोहित शर्मा के 264 रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर इस खिलाड़ी ने क्रिकेट की दुनिया में खलबली मचा दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खिलाड़ी को कई बार टीम इंडिया के स्क्वाड में चुना गया है, लेकिन अब तक डेब्यू नहीं हो सका है। नारायण जगदीशन ने आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने कई शतक बनाए हैं। रणजी ट्रॉफी में भी इस खिलाड़ी के नाम कई बड़ी पारियां दर्ज हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खिलाड़ी ने आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट से कितनी कमाई की है? चलिए जानते हैं नारायण जगदीशन की कुल संपत्ति कितनी है और वह कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के अलावा और किस क्षेत्र में भी कामयाबी हासिल की है।

कुल नेटवर्थ कितनी है?

नारायण जगदीशन की संपत्ति को लेकर पूरी तरह से जानकारी साफ नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 4 करोड़ से 7 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग से कमाई की है। इसके अलावा वह तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन से भी सैलरी प्राप्त करते हैं। उन्होंने लंबे समय से डोमेस्टिक क्रिकेट में कब्जा जमाया है। बता दें कि आईपीएल 2018 में भी नारायण जगदीशन ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से क्रिकेट खेला था।

क्या बीसीसीआई से भी मिलती है सैलरी?

हालांकि अब तक उन्हें बीसीसीआई की ओर से इंटरनेशनल लेवल पर ज्यादा इनकम नहीं हुई है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी टीम का हिस्सा बनाया गया था, जिसके चलते उन्हें मैच फीस के रूप में सैलरी मिली थी। इतना ही नहीं, उन्हें कई बार भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है, लेकिन अब तक उनका डेब्यू नहीं हुआ। नारायण जगदीशन को साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 लाख रुपए में खरीदा था, जबकि साल 2019 और 2020 में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 20 लाख रुपए में अपनी टीम में बनाए रखा। साल 2021 और 2022 में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

लाइफस्टाइल पर डालें नजर

नारायण जगदीशन का जन्म 24 दिसंबर 1995 को कोयंबटूर, तमिलनाडु में हुआ था। वह राइट-हैंड विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने 27 अक्टूबर 2016 को रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास क्रिकेट शुरू किया। उनके पिता सी. जी. नारायण भी क्रिकेटर थे। अपने पिता से ही उन्होंने 11 साल की उम्र में क्रिकेट का हुनर सीखा। नारायण जगदीशन ने आईपीएल से अब तक कुल 1.9 करोड़ रुपए कमाए हैं। हालांकि उनकी लाइफस्टाइल को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews