NZ vs AUS: न्यजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में नाथन लियोन रचा इतिहास, बल्ले से बनाया ये खास रिकॉर्ड

Nathan Lyon

NZ vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जहां तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने तीन विकेट गंवाकर 111 रन बनाए। वहीं जीत के लिए अभी 258 रनों की दरकार है। हालांकि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी नाथन लियोन एक नई उपलब्धि हासिल की है। आइए जानते हैं विस्तार से…

बनाया ये खास रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी नाथन लियोन दूसरी पारी में 46 गेंदों में 6 चौके लगाकर 41 रनों की पारी खेली। इस पारी के बदौलत नाथन ने इतिहास रच दिया है। जहां उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1500 रन बना लिया है। जिसमे कोई अर्धशतकीय पारी शामिल नहीं है। आपको बता दें नाथन लियोन ने अंतर्राष्ट्रीट टेस्ट क्रिकेट के कुल 128 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल 1501 कन बनाए हैं। वहीं इसमें उनकी बेस्ट स्कोर 47 रनों का रहा है। वहीं बिना शतक लगाए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी दिवंगत शेन वॉर्न ने बनाए हैं। इस दौरान शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 3154 रन बनाए थे। जिसमें कोई भी शतक शामिल नहीं हैं। हालांकि उन्होंने 12 अर्धशतकीय पारी खेली थी।

अर्धशतकीय पारी के बगैर टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 1501 रन- नाथन लियोन- ऑस्ट्रेलिया
  • 1174 रन- केमार रोच- वेस्टइंडीज
  • 1010 रन- वकार यूनुस- पाकिस्तान

रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर

न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर बने हुए हैं। इस दौरान रचिन ने 94 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौके की मदद से 56 रन बनाए हुए हैं। वहीं डेरिल मिचेल भी 63 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं नाथन लियोन ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट चटकाने में सफल हुए हैं। साथ ही ट्रेविस हेड ने भी 1 सफलता हासिल की हुई है।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews