भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka match) के बीच टी-20 सीरीज (T20 series) का मंगलवार को दूसरा मुकाबला रात 8:00 बजे होना था। जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) का कोरोना पॉजिटिव (corona positive) होना है। फिलहाल इंडिया के सभी खिलाड़ी आइसोलेशन में है और सभी के कोरोना टेस्ट कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें…मध्यप्रदेश में 44 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगा, सीएम शिवराज ने कही ये बड़ी बात

बीसीसीआई ट्वीट कर दी जानकारी
बीसीसीआई ने मंगलवार शाम को ट्वीट कर जानकारी दी कि ” क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव है। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला दूसरा मुकाबला 28 जुलाई तक पोस्टपोन कर दिया गया है।” श्रीलंका और भारत के बीच मूल रूप से 27 जुलाई को खेला जाने वाला दूसरा T20I एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। और अब यह बुधवार 28 जुलाई को होगा। मंगलवार सुबह मैच से पहले किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद टीम का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जा रहा है।

बता दें कि बाकी खिलाड़ियों की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है जो शाम 6:00 बजे तक आएगी। वहीं अगर सभी खिलाड़ी नेगेटिव पाए जाते हैं तो बुधवार को मैच होगा।  मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है। T20 मैच स्थगित होने की वजह से अब पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है। कि दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड रवाना होंगे या फिलहाल अभी श्रीलंका में ही रुकेंगे । क्योंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के तौर पर रिप्लेसमेंट में चुना गया है।

यह भी पढ़ें…नगरीय निकाय चुनाव पर फिलहाल ब्रेक, कोरोना समीक्षा के बाद होगा निर्णय