नीमच: मिक्स मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय स्पर्धा में पहुंचे ग्रेट खली, चुनाव में भी दो-दो हाथ करने को हैं तैयार  

नीमच: मिक्स मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय स्पर्धा में पहुंचे ग्रेट खली, चुनाव में भी दो-दो हाथ करने को हैं तैयार  

नीमच, कमलेश सरडा। मध्यप्रदेश के नीमच में आयोजित हुए मिक्स मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय स्पर्धा मशहूर रेसलर ग्रेट खली (Great Khali) भी पहुंचे। जिस दौरान उन्होंने ने मीडियाकर्मियों से खास बातचित की और चुनाव लड़ने की बात भी कही। रेसरिंग में दम दिखाने वाले टॉप फाइटर खली अब चुनाव में भी दो दो हाथ करने को तैयार हैं लेकिन हाईकमान आदेश देता है तब। बता दें की फिलहाल मिक्स मार्शल आर्ट की यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य के लिए आयोजित की गई है।

यह भी पढ़े… Neemuch News : बुजुर्गों को पीट-पीटकर मारने वाले आरोपी का पुलिस ने भरे बाजार में निकाला जुलूस 

  नीमच में मिक्स मार्शल आर्ट की 5 वी राष्ट्रीय स्पर्धा के फाइनल मुकाबले के साथ फाइट ऑफ नाइट में पहुंचे ग्रेट खली ने खास चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आइडियोलॉजी, उनका देश के लिए काम करने का तरीका है उससे प्रभावित होकर मैने भाजपा जॉइन की। चुनाव मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है मैं रेसलिंग को बढ़ावा देना चाहता हूं। लेकिन हाईकमान का आदेश हुआ तो चुनाव लड़ेंगे, यदि काम करने को कहा तो सेवा करेंगे। पार्टी जहां जैसी ड्यूटी लगाएगी वैसा काम करेंगे। खली ने यह भी कहा कि भारत मे खेलों का भविष्य अच्छा है। भाजपा की खेलों के प्रति पॉलिसी अच्छी है। उन्होंने कहा रेसलिंग में काफी अच्छे खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews