नीरज चौपड़ा ने फिर बढ़ाया मान, इस अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के लिए नॉमिनेट, ऐसा सम्मान पाने वाले वे तीसरे खिलाड़ी

नीरज चौपड़ा ने फिर बढ़ाया मान, इस अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के लिए नॉमिनेट, ऐसा सम्मान पाने वाले वे तीसरे खिलाड़ी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ओलम्पियन नीरज चौपड़ा (Neeraj Chopra) के लिए साल 2022 खुशियों भरा होने वाला है। अभी हाल ही में भारत सरकार ने खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री (Padma Shree) से सम्मानित करने के फैसला लिया वहीं भारतीय सेना ने नीरज चौपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल (Param Vishisht Seva Medal Neeraj Chopra) दिया है। अब नीरज चौपड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक सम्मान से कुछ कदम दूर है। उन्हें खेल की दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड “लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ दि ईयर” अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।  

टोक्यो ओलम्पिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चौपड़ा को इस साल खुशियां ही खुशियां मिलने वाली हैं। खेलों का ऑस्कर कहे जाने वाले “लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ दि ईयर” अवार्ड (“Laureus World Breakthrough of the Year” Award) के लिए नीरज चौपड़ा को नॉमिनेट किया गया है।

ये भी पढ़ें – MP News : आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सरकार का नया आदेश, कलेक्टर्स को ये निर्देश जारी

नीरज चौपड़ा के अलावा पांच अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी इस अवार्ड के लिए निमोनेट किया गया है। बता दें कि ऐसा सम्मान पाने वाले नीरज चौपड़ा तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। नीरज से पहले पहलवान विनेश फोगाट और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। विनेश फोगट को 2019 में नॉमिनेट  किया गया था  और सचिन ने “लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवार्ड 2000 – 2020 जीता था। 

ये भी पढ़ें – GATE 2022:- कोरोना के कारण GATE परीक्षा को स्थगित करने की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी

इन बार नीरज चौपड़ा के अलावा एम्मा राडुकानु, डेनियल मेदवेदेव, पेड्री, रोजास और एरियन टिटमस के नाम भी शामिल हैं। नीरज चौपड़ा ने ट्वीट कर ख़ुशी जताई है और लिखा है – असाधारण प्रतिभा वाले एथलीटों के साथ इस अवार्ड के लिए नोनिनेट होना एक विशेष अहसास करा रहा है।  

ये भी पढ़ें – VIDEO VIRAL : कांग्रेस विधायक पर भड़की जनता, जमकर सुनाई खरी खोटी, दी ये चेतावनी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews