Neeraj Chopra का स्वर्णिम निशाना, बने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय

Neeraj Chopra

Neeraj Chopra: भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। विश्व एथलीट चैंपियनशिप में अपने शानदार निशाने से उन्होंने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा और ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जहां पर नीरज ने दूसरे ही राउंड में 88.17 मीटर का थ्रो कर कमाल कर दिया।

दूसरे राउंड में हुआ कमाल

चैंपियनशिप के पहले राउंड की शुरुआत में नीरज कुछ खास नहीं कर सके और उनके थ्रो को फाउल करार दिया गया था। लेकिन जब दूसरे राउंड में नीरज ने भाला फेंका तो कमाल कर दिया क्योंकि ये दूरी 88.17 मीटर थी। तीसरे राउंड में एक बार फिर जब भल फेंका गया तो ये दूरी 86.32 मीटर थी। चौथे राउंड में वो 84.64 मीटर पर थे। पांचवे राउंड में उन्होंने 87.73 मीटर दूर निशाना लगाया। आखिरी और छठे राउंड में ये दूरी 83.98 मीटर रही।

क्वालिफाइंग में भी दिखाया था कमाल

नीरज चोपड़ा ने क्वालीफाइंग मैच के दौरान अपने पहले ही प्रयास में भाला 87.77 मीटर दूर फेंक दिया था। मैं इस थ्रो से वह फाइनल और अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई हो गए हैं। नीरज चोपड़ा की करियर की बात करें तो यह टूर्नामेंट हाल ही के दिनों में दिया गया, उनका चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इसके पहले वो टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय और एशियाई खेलों में गोल्ड और वो पिछले साल का डायमंड लीग भी जीत चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews