फिर गरजा नीरज चोपड़ा का भाला, Zurich Diamond League में हासिल किया सिल्वर

Zurich Diamond League

Zurich Diamond League: भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए है। पिछले दिनों स्वर्ण पदक अपने नाम करने के बाद अब ज्यूरिख डायमंड लीग में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से वह कुछ ही सेंटीमीटर दूर रह गए। उन्होंने 85.71 मीटर का अटैंप्ट किया। इस चैंपियनशिप में चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने 85.86 मीटर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

नीरज के हुए फाउल

पिछले दिनों विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम करने के चार दिन बाद ही नीरज पर इस चैंपियनशिप में परफॉर्म करने की चुनौती खड़ी हुई थी। इस सत्र में यह उनका पहला रजत है, इसके पहले उन्होंने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। इस मुकाबले में उन्होंने 6 प्रयासों में से 3 को फाउल कर दिया।

अपने पहले प्रयास में नीरज ने 80.79 मीटर का थ्रो किया और वह दूसरे स्थान पर रहे। दूसरे प्रयास में नीरज का थ्रो फाउल हो गया और जर्मनी के जूलियन वेबर, चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच और फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर उनसे आगे निकल गए। नीरज का तीसरा प्रयास भी फाउल रहा लेकिन चौथे प्रयास में उन्होंने 85.22 मीटर का थ्रो किया। अपने इस प्रयास के बाद वह पांचवे से सीधा दूसरे स्थान पर पहुंच गए। पांचवा राउंड फिर नीरज के लिए निराशाजनक रहा और वो फाउल कर बैठे। अपने छठे प्रयास में उन्होंने 85.71 मीटर का थ्रो किया लेकिन वादलेच पहले नंबर पर ही काबिज रहे।

इस सत्र में खेले 4 मुकाबले

इस सत्र में नीरज ने चार मुकाबले खेले हैं। सबसे पहले वह शिव चैंपियनशिप में शामिल हुए उसके बाद वह लुसान, दोहा और अब ज्यूरिख डायमंड लीग में शामिल हुए। लुसान और दोहा दोनों जगह उन्होंने स्वर्ण जीता था लेकिन इस बार वो रजत ही जीत पाए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews