Diamond League 2023: नीरज चोपड़ा ने फिर बढ़ाया भारत का मान, जैवलिन थ्रो से गोल्ड पर साधा निशाना

Diamond League 2023

Diamond League 2023 Lusanne: 30 जून को हुए डायमंड लीग 2023 के लुसाने चरण में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कमाल दिखा दिया है और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 87.66 मीटर का थ्रो कर उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया है। लुसाने डायमंड लीग की शुरुआत नीरज के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी। पहला प्रयास फाउल हो जाने के बाद उन्होंने दूसरी बार फिर कोशिश कर अजीत अपने नाम की।

नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड

चोट के बाद वापसी कर रहे नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल हो गया था। लेकिन दूसरे और तीसरे प्रयास में उन्होंने कमाल कर दिखाया। दूसरा थ्री उन्होंने 83.52 मीटर साधा, वहीं तीसरा 85.04 मीटर रहा। हालांकि, इसके बावजूद भी तीसरे दौर में जर्मनी के खिलाड़ी ने पहला स्थान हासिल कर रखा था।

5वें थ्रो से गोल्ड पर निशाना

नीरज चोपड़ा का चौथा थ्रो चिंताजनक साबित हुआ क्योंकि वह फिर फाउल कर बैठे थे। ऐसी स्थिति में उन पर काफी दबाव था, लेकिन शानदार वापसी करते हुए उन्होंने पांचवा थ्रो 87.66 मीटर दूर फेंका और गोल्ड जीतने में कामयाब रहे। उनका आखिरी तक 84.15 मीटर रहा।

इस मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड हासिल किया। जर्मनी की जूलियन बीबर 87.03 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। चेक गणराज्य के याकूब वादलेज्चे ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। यह नीरज चोपड़ा के करियर का आठवां गोल्ड मेडल रहा। इससे पहले उन्होंने दोहा लीग में भी गोल्ड हासिल किया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews