T20 World Cup 2024: नेपाल ने 15 सदस्यीय टीमों का किया ऐलान, 1 ओवर में 6 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी को मिली जगह

नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए स्क्वॉड में दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी 10 साल बाद टीम में वापसी हुई है।
Nepal

T20 World Cup 2024: T20 विश्व कप 2024 के लिए हर टीमें अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर रही है। इसी बीच बुधवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें T20 विश्व कप 2024 का आयोजन यूएसए और वेस्टइंडीज में हो रहा है, जिसका आगाज 1 जून से होने वाला है। आइए जानते हैं विस्तार से…

More 👇https://t.co/0xUp0dK3bK

— ICC (@ICC) May 1, 2024

इस खिलाड़ी के हाथों में सौंपी कमान

T20 विश्व कप के लिए नेपाल टीम की कमान रोहित पैडोल के हाथों में सौंपी है। वहीं इस स्क्वॉड में नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने कतर के खिलाफ अप्रैल में खेले गए मुकाबले में 6 छक्के लगाने वाले ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी को भी शामिल किया है।

10 साल बाद इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए स्क्वॉड में दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी 10 साल बाद टीम में वापसी हुई है। दरअसल, इन खिलाड़ियों ने टीम में साल 2014 में डेब्यू किया था। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों को T20 विश्व कप 2024 में मौका मिल रहा है। इन खिलाड़ियों का नाम तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर करण केसी, बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ललित राजबंशी है। आपको बता दें टीम में बदलाव करने की अंतिम तारीख 25 निर्धारित की गई है। इसके बाद टीम में बदलाव नहीं किया जा सकता है। नेपाल टीम का पहला मैच 4 जून 2024 को नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा।

ये रहा टीम का स्क्वॉड

रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आसिफ शेख, कुशल मल्ला, कुशल भुर्तेल, अनिल कुमार साह, कमल सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, प्रतीस जीसी, सोमपाल कामी, गुलशन झा, सागर ढकाल, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा और करण केसी के नाम शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews