कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं अक्षर पटेल? जानिए अक्षर की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल

पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ी अक्षर पटेल रहे हैं। भारत को कई मौकों पर अक्षर पटेल ने मैच जिताया है। वर्ल्ड कप 2023 और T20 वर्ल्ड कप 2024 के बड़े मैच इसमें शामिल रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षर पटेल की कुल नेटवर्थ कितनी है?
कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं अक्षर पटेल? जानिए अक्षर की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल

भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। क्रिकेट की दुनिया में ‘बापू’ के नाम से फेमस अक्षर मैदान के बाहर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ चर्चाओं में रहती है। मैदान पर तो अक्षर ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन मैदान के बाहर भी उन्होंने एक बड़ा साम्राज्य खड़ा किया है। T20 वर्ल्ड कप 2024 हो या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 बड़े टूर्नामेंट में अक्षर पटेल ने कभी भी भारतीय फैंस को निराश नहीं किया है। जरूरी मौकों पर उन्होंने भारत को विकेट दिलाए हैं और रनों का भी योगदान दिया है।

लेकिन क्या आप जानते हैं, क्रिकेट फैंस के दिलों में बसने वाले अक्षर पटेल कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं, उनकी नेटवर्थ कितनी है, वह कैसी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं और कितने महंगे शौक रखते हैं? चलिए आज अक्षर पटेल की कुल नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं अक्षर?

दरअसल, अक्षर पटेल की कुल संपत्ति 49 करोड़ से ज्यादा की है। वह सालाना 10 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करते हैं, जबकि हर महीने लगभग 75 लाख रुपए से ज्यादा कमाते हैं। उनका पैसा बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट के अलावा, मैच की सैलरी, एंडोर्समेंट, आईपीएल और इन्वेस्टमेंट से आता है। बता दें कि बीसीसीआई ने हाल ही में अक्षर पटेल को ‘ए’ क्रांतिक श्रेणी में शामिल किया है। ऐसे में बीसीसीआई की ओर से उन्हें 5 करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं। इसके अलावा उन्हें टेस्ट, वनडे और टी20 की मैच फीस भी मिलती है।

बड़ी ब्रांड्स के एंबेसडर 

इसके अलावा, अक्षर पटेल आईपीएल से भी बड़ी इनकम करते हैं और वह कई बड़े ब्रांड्स के एंबेसडर भी हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। अक्षर पटेल Wybor, Fit Fest, Grapes इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर के ब्रांड एंबेसडर हैं।

अक्षर पटेल की लग्जरी लाइफ़स्टाइल

अगर अक्षर पटेल की लग्जरी लाइफ़स्टाइल पर नजर डाली जाए, तो अक्षर पटेल महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास मर्सिडीज़ SUV है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि उनके पास एक लैंड रोवर डिस्कवरी है, जिसकी कीमत लगभग 67 लाख रुपए से ज्यादा है। इसके अलावा उनके पास कई और कारें भी हैं। वहीं, अक्षर पटेल नडियाद में एक शानदार बंगले में निवास करते हैं। उनके इस बंगले की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews