क्या आप जानते हैं आंद्रे रसेल की कुल संपत्ति कितनी है? कैसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं? यहां जानिए सब कुछ

क्रिकेट की दुनिया में जब भी दमदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस की बात आती है, तो सबसे पहले आंद्रे रसेल का नाम आता है। वैसे तो रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उन्होंने आईपीएल से बटोरीं। बता दें कि इस समय आंद्रे रसेल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर चर्चा में हैं।
क्या आप जानते हैं आंद्रे रसेल कुल संपत्ति कितनी है? कैसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं? यहां जानिए सब कुछ

क्रिकेट के दिग्गज ऑल राउंडर आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया हालांकि वह अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे। लेकिन आंद्रे रसेल का जाना फ्रेंड्स के लिए बेहद ही चौंकाने वाली खबर है। रसेल अपनी घातक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, लेकिन आईपीएल से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला और कई अहम मुकाबले भी जिताए है। अक्सर वह अपनी हेयर स्टाइल और मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धाकड़ प्लेयर आंद्रे रसेल कितने अमीर हैं? और कितनी लाइक्स लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं?

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं आंद्रे रसेल?

दरअसल, आंद्रे रसेल कुल 133 करोड़ रुपए (16 मिलियन डॉलर) से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। वे बेहद ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनकी कमाई के सबसे बड़े स्रोत आईपीएल वेतन, ब्रांड एंडोर्समेंट, इंटरनेशनल और घरेलू टूर्नामेंट्स के मैच फीस, और अलग-अलग टी20 लीग्स में खेलने से हैं। उन्होंने 2025 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स से 12 करोड़ रुपये का वेतन लिया था। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो आंद्रे रसेल ने अब तक आईपीएल से 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

बड़ी-बड़ी ब्रांड्स के एंबेसडर हैं आंद्रे रसेल

वहीं बता दें कि आंद्रे रसेल दुनिया भर की टी20 लीग से भी मोटी कमाई करते हैं। उन्होंने आईपीएल के अलावा बांग्लादेश प्रीमियर लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग, ग्लोबल टी20 कनाडा, पाकिस्तान सुपर लीग और लंका प्रीमियर लीग जैसी इंटरनेशनल क्रिकेट लीग्स में हिस्सा लिया है। इसके अलावा रसेल फिटनेस ब्रांड्स, स्पोर्ट्स गियर और ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के भी ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने वुल्फ777 और एसएस बैट्स जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ डील्स की हैं, जिससे उन्होंने अच्छी खासी इनकम की है।

कितनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं रसेल?

दरअसल अगर आंद्रे रसेल की लग्जरी लाइफस्टाइल पर नजर डालें, तो आप उनकी स्टाइल देखकर हैरान हो सकते हैं। आंद्रे रसेल अक्सर अपने शानदार घर, फिटनेस रूटीन और कार कलेक्शन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनका जमैका में एक शानदार विला है, जिसमें जिम, प्राइवेट पूल और होम थिएटर जैसी शानदार सुविधाएं हैं। इसके अलावा वे लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास निसान जीटीआर, मर्सिडीज-बेंज जीएलई और बीएमडब्ल्यू एम5 जैसी कारें शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews