कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं जोस बटलर? यहां जानिए इंग्लैंड के मशहूर क्रिकेटर जोस बटलर की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल

क्रिकेट की दुनिया के मशहूर खिलाड़ी और इंग्लैंड के गज़ब के बल्लेबाज जोस बटलर बेहद ही लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं। मैदान पर उन्हें वैसे तो शांत और प्रोफेशनल देखा जाता है लेकिन मैदान के बाहर वह लग्जरी चीज़ों के काफी शौकीन हैं।
जोस बटलर

क्रिकेट के सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाजों की जब बात होती है तो उसमें महेंद्र सिंह धोनी और एडम गिलक्रिस्ट के साथ जोस बटलर का नाम भी लिया जाता है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शांत नेतृत्व के कारण जोस बटलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट और T20 लीग्स में जबरदस्त पहचान बनाई है। इंग्लैंड को T20 वर्ल्ड कप जिताने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है। लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि जोस बटलर मैदान के बाहर भी बेहद कामयाब और रॉयल लाइफ जीने वाले इंसान हैं।

दरअसल, मैदान पर संयमित और शांत दिखने वाले जोस बटलर मैदान के बाहर एक स्टाइलिश और फैमिली पर्सन हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में ज्यादातर भारतीय सितारों का नाम आता है लेकिन इन लिस्टों में जोस बटलर भी पीछे नहीं हैं। चलिए जानते हैं कि बटलर कीJos Buttler कुल कितनी संपत्ति है और वह कैसी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं जोस बटलर?

अगर जोस बटलर की कुल संपत्ति की बात करें तो यह करीब 90 से 100 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। बटलर लंबे समय से इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं और उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से मोटा वेतन मिलता है। इसके अलावा उनकी कमाई के प्रमुख स्रोतों में IPL, ब्रांड एंडोर्समेंट, और दुनिया भर की फ्रेंचाइज़ी लीग्स शामिल हैं।

इसके अलावा बटलर की ब्रांड वैल्यू बेहद ज्यादा है क्योंकि वह Nike, New Balance, और कई ग्लोबल ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं। उनकी सटीक तकनीक और आक्रामक बल्लेबाजी स्टाइल उन्हें कमर्शियल मार्केट में भी लोकप्रिय बनाते हैं।

IPL से कमाया है मोटा पैसा

दरअसल जोस बटलर IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और उनके प्रदर्शन ने उन्हें लीग का सबसे भरोसेमंद ओपनर बना दिया है। उन्होंने IPL में 5 शतक भी लगाए हैं, जो किसी विदेशी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

बता दें कि जोस बटलर ने अपने IPL करियर में अब तक लगभग 40 करोड़ रुपये की कमाई की है। वह 2016 में मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े थे और फिर राजस्थान ने उन्हें मोटी रकम में खरीदा। उनकी IPL सैलरी मौजूदा समय में करीब 10 करोड़ रुपये प्रति सीजन है। IPL के अलावा वह द हंड्रेड, बिग बैश लीग और PSL जैसी लीग्स में भी हिस्सा ले चुके हैं, जहां से उन्होंने अच्छी खासी कमाई की है।

कितनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं बटलर?

इसके अलावा जोस बटलर बेहद सादा लेकिन क्लासी लाइफ जीने वाले क्रिकेटर हैं। इंग्लैंड के टॉन्टन, समरसेट में उनका एक खूबसूरत डिज़ाइनर घर है जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से कम नहीं मानी जाती। इस घर में मॉडर्न इंटीरियर, प्राइवेट गार्डन, और फैमिली एरिया जैसी सारी सुविधाएं हैं। बटलर इस घर में अपनी पत्नी लुईस और बेटी के साथ रहते हैं और वह फैमिली मैन के तौर पर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अगर कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास Range Rover, BMW X2, और अन्य लग्जरी SUVs हैं। वह स्पोर्ट्स कारों के बजाय कंफर्ट और स्टाइल को प्राथमिकता देते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews