कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं नवजोत सिंह सिद्धू? यहां जानिए सिद्धू की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

अक्सर नवजोत सिंह सिद्धू क्रिकेट में कमेंट्री के चलते चर्चा में रहते हैं। अपनी बुलंद आवाज़ के चलते उन्होंने लोगों के दिलों पर कब्जा जमाया है। जब भी क्रिकेट मैच देखते हैं, तो सिद्धू की कमेंट्री सुनना दर्शक पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैदान पर बुलंद आवाज़ वाले नवजोत सिंह सिद्धू मैदान के बाहर भी कितने अमीर हैं और कैसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं?
Navjot Singh Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू, जो भारतीय क्रिकेट में नाम कमाने के बाद राजनीति में भी चर्चा में रहे, लेकिन आखिरकार उन्हें सबसे ज्यादा पहचान क्रिकेट में अपने अलग अंदाज़ की कमेंट्री के चलते मिली। नवजोत सिंह सिद्धू ने एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में शानदार क्रिकेट खेला और लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वह 1987 के वर्ल्ड कप के दौरान भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि फिलहाल वह आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों में कमेंट्री कर रहे हैं और लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अपनी बुलंद आवाज़ का जादू चलाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू क्रिकेट की दुनिया के बाहर भी एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने क्रिकेट से बड़ी संपत्ति अर्जित की है और करोड़ों रुपए कमाए हैं। चलिए, आज हम आपको नवजोत सिंह सिद्धू की कुल संपत्ति के बारे में बता रहे हैं वह कितने अमीर हैं और कैसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं नवजोत सिंह सिद्धू?

नवजोत सिंह सिद्धू की कुल नेटवर्थ की बात की जाए तो यह लगभग 46 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है। उनकी आय का स्रोत बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन, कमेंट्री, राजनीति और ब्रांड एंडोर्समेंट है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को रिटायर्ड क्रिकेटर होने के चलते बीसीसीआई से पेंशन मिलती है, जबकि आईपीएल में उन्हें बतौर कमेंटेटर अच्छी खासी फीस दी जाती है। इतना ही नहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जैसे शोज़ में जज की भूमिका निभा चुके हैं, जिससे उन्हें अच्छी कमाई हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल में कमेंट्री करने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को एक सीजन के लिए 60 से 70 लाख रुपए मिलते थे, जबकि उनकी एक दिन की फीस अब लगभग 25 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है।

कितनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं?

वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू की लग्जरी लाइफस्टाइल पर नजर डाली जाए तो वह बेहद रंगीन मिज़ाज के हैं। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू एक बेहद आलीशान घर में रहते हैं जिसकी कीमत 1.44 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है। उनका यह घर 1200 स्क्वायर फीट में फैला है और पटियाला में स्थित है। इतना ही नहीं, उनके पास अमृतसर में भी 34 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। नवजोत सिंह सिद्धू लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास टोयोटा की लैंड क्रूजर है जिसकी कीमत लगभग 1.9 करोड़ रुपए है। इसके अलावा फॉर्च्यूनर, जिसकी कीमत 11.43 लाख रुपए से ज्यादा है, और साथ ही बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज जैसी लग्जरी गाड़ियां भी उनके पास हैं। इतना ही नहीं, उनके पास कृषि भूमि और अन्य निवेश संपत्तियां भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू को लग्जरी घड़ियां पहनने का भी शौक है और उनके पास 44 लाख रुपए की घड़ी भी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews