Hindi News

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं वीरेंद्र सहवाग? यहां जानिए सहवाग की कुल नेटवर्थ और लग्ज़री लाइफस्टाइल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्रिकेट के मैदान पर वीरेंद्र सहवाग ने लंबे समय तक राज किया। उन्हें भारत का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ माना जाता था। लेकिन क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सहवाग ने खूब चर्चाएं बटोरीं। क्या आप जानते हैं कि सहवाग की कुल नेटवर्थ कितनी है? वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं? चलिए जानते हैं।
कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं वीरेंद्र सहवाग? यहां जानिए सहवाग की कुल नेटवर्थ और लग्ज़री लाइफस्टाइल

इस समय क्रिकेट की दुनिया में कई विस्फोटक बल्लेबाज़ हो सकते हैं, लेकिन पहले वीरेंद्र सहवाग का नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में रहता था, क्योंकि सहवाग भारत के सबसे चर्चित खिलाड़ी थे और विस्फोटक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते थे। सहवाग ने 1999 में वनडे डेब्यू किया था, जबकि 2001 में उन्होंने भारत के लिए पहला टेस्ट मैच खेला था। सहवाग के नाम टेस्ट में 300 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह हमेशा ही आक्रामक बल्लेबाज़ी करते थे। वीरेंद्र सहवाग ने वनडे में भी 200 रन बनाए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग चुनिंदा खिलाड़ियों में से रहे हैं जो हमेशा चर्चा में रहते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि चर्चित खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की कुल संपत्ति कितनी है? वह किन लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं और किन चीज़ों से सबसे ज़्यादा इनकम करते हैं? चलिए आज हम आपको वीरेंद्र सहवाग की कुल नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं वीरेंद्र सहवाग ?

बताया जाता है कि वीरेंद्र सहवाग की कुल नेटवर्थ 350 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा है। दुनिया में वह आठवें सबसे ज़्यादा अमीर क्रिकेटर हैं, जबकि भारत में वह पांचवें सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। वीरेंद्र सहवाग ने जब तक संन्यास नहीं लिया था, तब तक वह बीसीसीआई से भी बड़ी इनकम अर्जित करते थे। इसके अलावा, अब उनकी कमाई का हिस्सा कई विज्ञापनों, कमेंट्री और टीवी पैनलिस्ट के रूप में होता है। इतना ही नहीं, वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया से भी बड़ी इनकम करते हैं। वह यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए भी कमाई करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सहवाग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से सालाना 3 मिलियन डॉलर की इनकम करते हैं।

कहां से करते हैं सहवाग इनकम? 

वीरेंद्र सहवाग की मासिक आय पर नज़र डाली जाए तो यह लगभग 2 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा है, जबकि सालाना वह 30 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाते हैं। वीरेंद्र सहवाग कई बड़े ब्रांड्स के एंबेसडर भी हैं। उन्होंने फील गेट और दिल्ली प्रीमियर लीग जैसी चीज़ों के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम किया है। इतना ही नहीं, वीरेंद्र सहवाग ने कई बड़े निवेश भी किए हैं। उन्होंने रियल एस्टेट से लेकर फिनटेक कंपनियों तक में इन्वेस्टमेंट कर रखा है।

बेहद लग्ज़री लाइफस्टाइल जीते हैं वीरेंद्र सहवाग 

वहीं, वीरेंद्र सहवाग की लग्ज़री लाइफस्टाइल पर नज़र डाली जाए तो मैदान पर मज़ाकिया अंदाज़ में नज़र आने वाले वीरेंद्र सहवाग अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी रंगीन हैं। उन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है। उनके पास बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज़ जैसी लग्ज़री गाड़ियाँ हैं। जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र सहवाग दिल्ली के सबसे पॉश इलाक़े में रहते हैं, जहां उनका एक शानदार मकान है। हालांकि, इसकी कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews