बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली में से किसकी रही ज्यादा Net Worth? यहां जानिए अनोखा कंपैरिजन

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और भारत के मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल में टेस्ट कप्तानी संभालने तक कौन ज्यादा अमीर रहा? किसकी नेट वर्थ ज्यादा रही? चलिए जानते हैं इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच यह अनोखा कंपैरिजन।
बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली में से किसकी रही ज्यादा Net Worth? यहां जानिए अनोखा कंपैरिजन

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया, जिसके बाद भारत को एक नए विराट कोहली की जरूरत थी। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत को बतौर कप्तान भी रिप्रेजेंट किया। उनकी कप्तानी में भारत ने सेना देशों में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। घरेलू सीरीज हो या विदेशी, हर जगह विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में दबदबा बनाया। इसके बाद जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, तो इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई कि अब उनकी तरह कौन बल्लेबाजी करेगा।

लेकिन इस सवाल को ज्यादा समय तक एक बल्लेबाज ने टिकने नहीं दिया और इस बल्लेबाज का नाम है शुभमन गिल। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी संभालने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और विदेशी सरजमीं पर बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच न सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में कंपैरिजन किया जाता है बल्कि नेट वर्थ में भी दोनों के बीच हमेशा कंपैरिजन किया जाता है।

विराट कोहली की 2014 तक Net Worth

बता दें कि विराट कोहली ने 2014 में पहली बार टेस्ट कप्तानी संभाली थी। अगर विराट कोहली की उस दौरान की नेट वर्थ पर नजर डाली जाए, तो 2015 तक विराट कोहली की नेट वर्थ डेढ़ सौ करोड़ रुपये आंकी गई थी। उन्हें बीसीसीआई के ए ग्रेड में शामिल किया गया था, जिसके चलते उन्हें सालाना एक करोड़ रुपये की सैलरी दी जाती थी। इसके अलावा मैच फीस के तौर पर बीसीसीआई की ओर से उन्हें हर एक टेस्ट में ₹7,00,000 की सैलरी मिलती थी। 2014-15 में विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का ही हिस्सा थे, जहां से उन्हें 12.25 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी मिलती थी। जबकि इस दौरान विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू भी बेहद ज्यादा थी और उन्हें शुरुआती 3 साल के लिए ही एमआरएफ बाट ने 8 करोड़ रुपये का एंडोर्समेंट दिया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई बड़ी कंपनियों के साथ ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़ाव किया था।

शुभमन गिल की Net Worth

जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल की बात की जाए, तो साल 2024 तक शुभमन गिल की अनुमानित नेट वर्थ 34 करोड़ रुपये आंकी गई, जो कि विराट कोहली से काफी कम है। बता दें कि शुभमन गिल भी बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में ए ग्रेड में शामिल हैं, जिसके चलते उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। मैच फीस के तौर पर उन्हें प्रत्येक टेस्ट मैच में 15 लाख रुपये की फीस दी जाती है। अगर आईपीएल सैलरी पर नजर डाली जाए, तो 2025 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 16.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया। शुभमन गिल की ब्रांड वैल्यू दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। उन्हें नाइकी, जेबीएल, जिलेट, कोका-कोला, बीट्स बाय ड्रे, एमआरएफ, सीएट (पूर्व में), कैसियो, टाटा कैपिटल और माय11सर्कल जैसे ब्रांड्स ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। रिपोर्ट की मानें तो वह एक डील के लिए 50 से 60 लाख रुपये लेते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews