विराट कोहली और रोहित शर्मा में से किसकी नेटवर्थ है ज्यादा? क्रिकेट ही नहीं कमाई के मामले में भी नहीं है एक-दूसरे से कम

भारत के दो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मैदान पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं। उन्होंने अपने करोड़ों फैंस का दिल जीता है। क्रिकेट के मैदान पर दोनों खिलाड़ियों की कई बार तुलना की जाती है, लेकिन क्रिकेट के बाहर कमाई के मामले में भी दोनों एक-दूसरे से कम नहीं हैं।
विराट कोहली और रोहित शर्मा में से किसकी नेटवर्थ है ज्यादा? क्रिकेट ही नहीं कमाई के मामले में भी नहीं है एक-दूसरे से कम

टीम इंडिया के दो बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। लंबे समय बाद दोनों खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। फैंस 19 अक्टूबर को होने वाले पहले वनडे मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा T20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में अब यह दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे में ही खेलते हुए नजर आएंगे। क्रिकेट के मैदान पर इन दोनों ही खिलाड़ियों को लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। मैदान पर अक्सर दोनों के बीच कई तरह की तुलना की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा कमाई के मामले में एक-दूसरे से कितने अलग हैं? इन दोनों खिलाड़ियों में से किसकी नेटवर्थ ज्यादा है और इसका कारण क्या है?

हालांकि कमाई के मामले में विराट कोहली, रोहित शर्मा पर भारी पड़ते हैं। बता दें कि विराट कोहली की कुल नेटवर्थ लगभग 1050 करोड़ रुपए आंकी जाती है, जबकि रोहित शर्मा की नेटवर्थ लगभग 214 करोड़ से 230 करोड़ रुपए के आसपास है। यानी विराट कोहली कमाई के मामले में रोहित शर्मा से 5 गुना ज्यादा कामयाब हैं। विराट कोहली की इस कमाई का कारण क्या है, चलिए जानते हैं।

क्यों है विराट कोहली की कमाई इतनी ज्यादा?

दरअसल, विराट कोहली की कमाई का सबसे बड़ा कारण उनकी ब्रांड वैल्यू है। इस समय क्रिकेट में ही नहीं, विराट कोहली एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं। लंबे समय से वह बीसीसीआई की ए-प्लस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल रहे हैं। बीसीसीआई इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत उन्हें 7 करोड़ रुपए सालाना देती है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भी उन्हें बड़ी इनकम होती है। बता दें कि आईपीएल में उन्हें 21 करोड़ रुपए में आरसीबी ने रिटेन किया था। रिपोर्ट्स के माने तो विराट कोहली अब तक आईपीएल से ही कुल 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं। दरअसल, उनकी कमाई का सबसे बड़ा सोर्स क्रिकेट है, लेकिन इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं। विराट कोहली पूमा, एमआरएफ टायर्स, ब्लू स्टार और हिमालय जैसे बड़े ब्रांड के एंबेसडर हैं।

रोहित शर्मा की नेटवर्थ भी नहीं है कम

वहीं रोहित शर्मा की कुल नेटवर्थ करीब 230 करोड़ रुपए है। वह भी लंबे समय से बीसीसीआई की ए-प्लस कैटेगरी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल हैं, जिसके चलते उन्हें भी सालाना 7 करोड़ रुपए बीसीसीआई की ओर से सैलरी के रूप में मिलते हैं। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल 2025 के सीजन के लिए 16.35 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा भी आईपीएल से लगभग 150 से 200 करोड़ रुपए तक की कमाई कर चुके हैं। हालांकि विज्ञापनों के मामले में भी रोहित शर्मा पीछे नहीं हैं। रोहित शर्मा के पास एडिडास, सिएट टायर्स, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और नॉइज़ जैसे ब्रांड एंडोर्समेंट हैं, लेकिन विराट कोहली की कमाई की तुलना में वह काफी पीछे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews