साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड ने 92 साल बाद रचा इतिहास, केन विलियमसन ने भी बनाया खास रिकॉर्ड

kane williamson

NZ vs SA: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीज 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला गया। जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर मैच जीत लिया है। कीवी टीम ने सीरीज पर 2-0 की बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। वहीं सीरीज जीतकर एक नया कीर्तिमान गढ़ा है। आइए जानते हैं विस्तार से…

पहली बार टेस्ट सीरीज पर किया कब्जा

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज जीता है। बता दें दोनों टीमों के साथ 92 सालों से मैच खेला जा रहा है, लेकिन कीवी टीम ने कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया था। वहीं 92 साल बाद इस सीरीज को जीतकर टीम ने इतिहास रच दिया।

View this post on Instagram

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)

केन विलियमसन ने जड़ा शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले की दूसीर पारी में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने शानदार शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 260 गेंदों में 2 छक्के और 12 चौके लगाकर 133 रनों की पारी खेली। वहीं इस शतक के बाद केन विलियमसन के 32 शतक हो गए हैं। इसके अलावा केन विलियमसन सबसे तेज 32 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 32 शतक लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

  • केन विलियमसन- न्यूजीलैंड- 172 पारी
  • स्टीव स्मिथ- ऑस्ट्रेलिया- 174 पारी
  • रिकी पांटिंग- ऑस्ट्रेलिया- 176 पारी
  • सचिन तेंदुलकर- भारत- 179 पारी
  • यूनिस खान- पाकिस्तान- 193 पारी

टेस्ट क्रिकेट सर्वाधिक शतक लगाने वाले (एक्टिव प्लेयर)

  • केन विलियमसन- 32 शतक
  • स्टीव स्मिथ- 32 शतक
  • जो रूट- 30 शतक
  • विराट कोहली- 29 शतक
  • चेतेश्वर पुजारा- 19 शतक
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews