T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान, नई जर्सी में खेलती नजर आएगी टीम

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने केन विलियमसन के हाथों में टीम की कमान सौंपी है। विलियमसन की कप्तानी में चौथी बार कीवी टीम मैदान में उतरेगी।
New Zealand

T20 World Cup 2024 New Zealand Team Squad: जून महीने में शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड ने अपने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रही है। वहीं T20 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें शामिल हो रही हैं, जिसके लिए टीम न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से टीम का स्क्वॉड जारी कर दिया है। इस बार कीवी टीम नई जर्सी में मैदान में खेलती नजर आएगी, जोकि टीम की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से…

More as Kane Williamson leads New Zealand 👇https://t.co/6w7f7IHjZT

— ICC (@ICC) April 29, 2024

केन विलियमसन के हाथ में सौंपी कमान

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने केन विलियमसन के हाथों में टीम की कमान सौंपी है। विलियमसन की कप्तानी में चौथी बार कीवी टीम मैदान में उतरेगी। इससे पहले T20 वर्ल्ड कप 2016 में कीवी टीम सेमीफाइन तक पहुंची थी। वहीं साल 2021 T20 वर्ल्ड कप में टीम फाइनल तक का सफर तय की थी। जबकि T20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाई थी।

T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कीवी टीम का स्क्वॉड

केन विलियमसन (कप्तान), रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमेन, लॉकी फर्ग्युसन, डेरिल मिचेल, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स, जिम्मी नीशम, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर और टिम साउदी खिलाड़ी शामिल हैं।

ट्रेवलिंग रिजर्व खिलाड़ी – बेन सियर्स

T20 वर्ल्ड कप 2024 में कीवी टीम का पहला मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड टीम को ग्रुप सी में रखा गया है। वहीं कीवी टीम का पहला मुकाबला 7 जून 2024 को अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा 14 जून को टीम यूगांडा की टीम से भिड़ेगी। जबकि 17 जून को पपुआ न्यू गिनी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews