
न्यूजीलैंड की पहली पारी लड़खड़ाई
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले दिन टी तक न्यूजीलैंड ने 208 बना लिए थे। भारत की शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की ओर लौटना पड़ा है। न्यूजीलैंड की ओर से कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। जबकि रचिन रविंद्र ने भी 65 रन की जबरदस्त पारी खेली।
वहीं भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को क्रीज पर नहीं रुकने दिया। दरअसल रविचंद्रन अश्विन ने और वाशिंगटन सुंदर ने उम्दा बॉलिंग का प्रदर्शन किया है। वहीं क्रीज पर अभी ग्लेन फिलिप और मिचेल सेंटनर टिके हुए थे।
रविचंद्रन अश्विन और वाशिंगटन सुंदर का शानदार प्रदर्शन
रविचंद्रन अश्विन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। अश्विन ने सेट बल्लेबाज कॉनवे को 76 के स्कोर पर आउट किया। इसके साथ ही उन्होंने विल यंग और कप्तान टॉम लेथम को भी अपना निशाना बनाया। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए सेट बल्लेबाज रचिन रविंद्र को आउट किया। रचिन को सुंदर ने 65 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने डेरिल मिचेल और टॉम ब्लण्डल को भी अपना निशाना बनाया।
आज के मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है
भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप।
न्यूजीलैंड की टीम : टॉम लैथम (कप्तान), डवेन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरूर्क।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

