कब होगी ऑस्ट्रेलिया में अगली वनडे सीरीज? जानिए क्यों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कहा इस देश को अलविदा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज समाप्त हो गई, जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर हुई। दरअसल, तीसरा मैच जीतने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया को अलविदा कह दिया।
कब होगी ऑस्ट्रेलिया में अगली वनडे सीरीज? जानिए क्यों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कहा इस देश को अलविदा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से शुरू हुई वनडे सीरीज अब खत्म हो चुकी है। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट से डीएलएस मेथड से जीता था, वहीं दूसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। जबकि अंतिम मुकाबला भारतीय टीम ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। हालांकि यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत ली, लेकिन भारतीय क्रिकेटरों और वर्ल्ड क्रिकेट फैंस के लिए यह सीरीज बेहद यादगार बन गई। दरअसल, सीरीज के अंतिम मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा तो वहीं विराट कोहली ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया। इस मुकाबले को जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने ही ऑस्ट्रेलिया के देश को अलविदा कह दिया।

यानी अब रोहित शर्मा और विराट कोहली शायद ही ऑस्ट्रेलिया में कोई वनडे मुकाबला खेलते हुए नजर आएं। चलिए जानते हैं आखिर इन दोनों खिलाड़ियों ने मैच के बाद ऐसा क्यों कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया में अब शायद ही कोई मैच खेलें, और ऑस्ट्रेलिया में अगली सीरीज कब होने वाली है।

क्या दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे?

जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टेस्ट क्रिकेट और टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में अब दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट को लेकर भी उनके रिटायरमेंट की खबरें वायरल हो रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा था और वे जल्द ही वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे। इसी कारण तीसरे वनडे में टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने स्टेडियम में मौजूद सभी ऑस्ट्रेलियाई फैंस का धन्यवाद भी किया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या उससे पहले ही संन्यास का ऐलान कर देंगे।

यहां फिर एक बार खेल पाएगा या नहीं: रोहित शर्मा

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में अब अगली वनडे सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक नहीं होगी। अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 तक खेलना चाहेंगे, तभी वे ऑस्ट्रेलिया में कोई मुकाबला खेल सकेंगे। बीसीसीआई के अगले ओडीआई वर्ल्ड कप तक के शेड्यूल में ऑस्ट्रेलिया में कोई भी सीरीज नजर नहीं आ रही। रोहित शर्मा और विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में फिर वनडे सीरीज खेलना मुश्किल लग रहा है। दरअसल, मैच के बाद रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया को लेकर कहा कि “मुझे सिडनी में खेलना काफी पसंद है, मुझे 2008 की याद आ गई। वह समय काफी अच्छा था। मैं नहीं जानता कि हममें से कोई क्रिकेटर यहां फिर एक बार खेल पाएगा या नहीं, लेकिन मैंने आज यहां हर पल को एंजॉय किया है।”

वहीं, विराट कोहली ने कहा कि “मुझे लगता है हमने 2013 से यहां शुरुआत की थी। मैं शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद करता हूं। हमने यहां काफी क्रिकेट खेला है और इस मैदान पर हमेशा हमें सपोर्ट मिला है। सभी का धन्यवाद।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews